फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Husband accused of immoral relationship, dowry harassment case registered

Gorakhpur News: पति पर अनैतिक संबंध का आरोप, दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Sat, 25 Oct 2025 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Husband accused of immoral relationship, dowry harassment case registered
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के दरगहिया टोला में रहने वाली एक महिला ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति का किसी अन्य महिला से अनैतिक संबंध है और विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष मई में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसे पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने की जानकारी मिली। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि सास-ससुर भी बेटे का साथ देते हुए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। 22 अक्तूबर को जब उसके पिता हालचाल जानने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की। दोनों को घर से निकाल दिया। पीड़िता के अनुसार, ससुराल पक्ष ने तीन लाख रुपये नकद दहेज की मांग की और कहा कि शादी में आठ लाख रुपये मिलने थे, जो पूरे नहीं हुए। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपों की बिंदुवार जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed