{"_id":"6876acbef6d1eb841003b15a","slug":"gorakhpur-news-husband-accused-of-hitting-teacher-with-grinding-stone-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1004462-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिलबट्टे से शिक्षिका को मारने का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिलबट्टे से शिक्षिका को मारने का आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
उरुवा थाना क्षेत्र का मामला, कहासुनी के बाद किया था हमला
धुरियापार। शिक्षिका आशा भारती की सिलबट्टे से कूचकर हत्या के आरोपी पति रवि को उरुवा पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात कहासुनी के बाद शिक्षिका पर सिलबट्टे से हमला कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है।
पुलिस के मुताबिक, गोला थाना के अतरौला निवासी रवि प्रकाश अपनी पत्नी आशा भारती (35) और बेटे के साथ उरुवा थाना क्षेत्र के देवराजपार में किराए के मकान में रहता था। आशा गोला के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में संविदा पर शिक्षिका थीं। पति रवि उरुवा में मेडिकल स्टोर चलाता था। रविवार रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद दोनों शांत हो गए। रात में दो बजे रवि फिर विवाद करते हुए आशा को पीटने लगा। विरोध पर उसने पास में रखा सिलबट्टा उठाया और सिर पर पटक दिया। इससे लहूलुहान होकर आशा जमीन पर अचेत होकर गिर गई। इस दौरान सो रहे बेटे की नींद खुल गई और मां को पिता को पकड़ने के लिए दौड़ा लिया। लेकिन वह बाइक से भाग निकला। थानाध्यक्ष उरुवा श्यामदेव चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कमरे पर कुछ सामान लेने के लिए आया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।