फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Huge irregularities at fertilizer shops, three suspended, four issued notice

Gorakhpur News: उर्वरक की दुकानों पर भारी अनियमितता, तीन निलंबित, चार को नोटिस

Sun, 13 Jul 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Huge irregularities at fertilizer shops, three suspended, four issued notice
जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक की दुकानों का किया आकस्मिक निरीक्षण
विज्ञापन


गोरखपुर। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने मातहतों के साथ शनिवार को जनपद के कई उर्वरक की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर तीन दुकानों को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मेसर्स सिंह बीज एंड खाद भंडार, बरसैना, पिपराइच, मेसर्स रमेश खाद भंडार, 15 मिल, सरदारनगर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। यहां पीओएस मशीन में प्रदर्शित यूरिया के स्टॉक व सत्यापन के दौरान पाया गया कि आईएफएमएस पोर्टल में प्रदर्शित यूरिया के सापेक्ष बिकी केन्द्र पर उपलब्ध उर्वरक में अंतर है। मेसर्स जनता बीज भंडार, कुसम्ही के ओम प्रकाश द्वारा अभिलेखों का अवलोकन न कराए जाने के कारण उर्वरक विक्रय प्रमाण पत्र को निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में किसान उर्वरक भंडार, कुसम्ही, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केन्द्र, रामपुर, 15 मिल, सिंह एग्रो कंपनी रामपुर 15 मिल, सरदारनगर तथा कश्यप खाद भंडार रामूडीहा, पिपराइच के उर्वरक प्रतिष्ठान बंद पाए गए। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि कहीं से भी उर्वरक की कालाबाजारी मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed