फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: How to study...mosquitoes bite in class

Gorakhpur News: कैसे करें पढ़ाई... क्लास में काटते हैं मच्छर

Sun, 18 Aug 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: How to study...mosquitoes bite in class
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में यदि आप पढ़ाई करने आ रहे हैं तो आपको कॉपी-किताब के साथ मच्छर भगाने वाला साधन लेकर आना होगा। यहां मच्छरों का प्रकोप इतना है कि छात्र-छात्राएं कक्षा में परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन

बरसात में विश्वविद्यालय परिसर में झाड़ियां काफी बढ़ गई हैं। कई ऐसे विभाग हैं जिनकी खिड़की तक झाड़ियां पहुंच गई हैं। उसमें मच्छर आसानी से घुस जाते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन एक तरफ से घास कटवा रहा है लेकिन दूसरी तरफ झाड़ियां बढ़ जा रही हैं। छात्र इस बात से परेशान हैं कि पढ़ने पर ध्यान दें या मच्छरों के काटने से बचें।
विज्ञापन

टूटी हुई हैं खिड़कियां
विश्वविद्यालय के कई ऐसे विभाग हैं जिनकी खिड़कियों में शीशे नहीं हैं। कला संकाय में चुनाव के दौरान कई कमरों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। भूतल पर यह परेशानी सबसे ज्यादा है। इतिहास विभाग की तरफ कचरे की भरमार है। सफाई कराने से बचने के लिए कचरे को खिड़की के पीछे डालकर सामने से ढक दिया गया है ताकि उसे पर किसी का ध्यान न जाए। बीए के छात्र सिकंदर साहनी ने बताया कि क्लास के दौरान बहुत मच्छर काटते हैं जिससे मन से पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले विद्यार्थी...
क्लास में इस समय बैठना मुश्किल हो गया है। दिन के समय में भी बहुत मच्छर काटते हैं। इससे पढ़ाई में दिक्कत होती है, सारा ध्यान मच्छरों पर ही चला जाता है। खिड़की के रास्ते क्लास के अंदर घास आ गई है।

नेहा मौर्य

परिसर में हर तरफ घास बढ़ गई है। खिड़की तक झाड़ियां हो गई हैं, इसकी वजह से कक्षाओं में मच्छर आ जाते हैं। क्लास में पढ़ते समय समझ नहीं आता है मच्छर काटने से बचें या पढ़ने पर ध्यान दें।
मनीषा यादव
-
काेट...
विश्वविद्यालय परिसर में सफाई कराई जा रही है। बरसात की वजह से झाड़ियां तेजी से बढ़ रही हैं। कुछ दिनों में पूरे परिसर को साफ करवा दिया जाएगा।
- प्रो. शांतनु रस्तोगी, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed