{"_id":"68b4aed7dc80f917a5011c76","slug":"gorakhpur-news-hotel-documents-summoned-cctv-footage-examined-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1056285-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होटल के कागजात तलब, सीसीटीवी फुटेज की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होटल के कागजात तलब, सीसीटीवी फुटेज की जांच
Mon, 01 Sep 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
सरदारनगर। झंगहा थानाक्षेत्र के मोतीराम अड्डा के दुबियारी पुल के पास स्थित होटल में संदिग्ध गतिविधियों की जांच के लिए पुलिस ने होटल के सभी कागजात तलब किए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बीते शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने होटल में अनैतिक कार्य होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। होटल में मौजूद 12 जोड़े बाहर निकाले गए। ग्रामीणों ने होटल संचालकों पर अवैध संचालन और अनैतिक कार्य कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप दी।
झंगहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और होटल से हटाया। पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवकों और युवतियों का होटल में आना-जाना किस तरह होता था। सीओ चौरीचौरा अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि अग्रिम आदेश तक होटल को बंद कर दिया गया है। यदि सीसीटीवी फुटेज में कोई संदिग्ध गतिविधि पाई जाती है तो होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।