{"_id":"67c75a1ce4bd47192e037bad","slug":"gorakhpur-news-hospitals-will-be-opened-on-ppp-mode-along-the-gorakhpur-link-expressway-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-859501-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे पीपीपी मोड पर खोले जाएंगे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे पीपीपी मोड पर खोले जाएंगे अस्पताल
विज्ञापन
सीएम योगी के निर्देश के बाद यूपीडा में इसे लेकर बढ़ी सुगबुगाहट
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे पहले से प्रस्तावित है दो जन सुविधा केंद्र
गोरखपुर। गीडा क्षेत्र से होकर गुजरने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे पीपीपी मोड पर अस्पतालों के लिए भी जगह दी जाएगी। मुख्यमंत्री की इच्छा के बाद यूपीडा में इसे लेकर हलचल बढ़ गई है। एक अफसर ने बताया कि पीपीपी मोड पर अस्पतालों को जगह दी जा सकती है।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे जैतपुर के पास ही औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन आवंटित हो रही है। गीडा का सेक्टर 27 व 28 इसी के किनारे है। इसके अलावा सिकरीगंज के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे जन सुविधा केंद्र का विकास होना है। इसमें होटल, पेट्रोल पंप आदि खोले जाएंगे। इसके लिए जमीन पहले से चिन्हित है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा को लेकर की गई समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए थे कि हाईवे व लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे सुरक्षा के साथ हादसों में घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भी जरूरी हैं। इसलिए अस्पतालों को भी जगह दी जाए। यूपीडा के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि पीपीपी मोड पर इसके लिए जमीन दी जा सकती है। जल्द ही इसके लिए गाइड लाइन जारी कर दी जाएगी।
-- -- -
जियो बैग से रोका कटान, अब मोड़ रहे धारा
- लिंक एक्सप्रेस-वे पर कम्हरिया घाट के पास हो कटान रोकने के हो रहे उपाय
गोरखपुर। लिंक एक्सप्रेस वे पर कम्हरिया घाट पुल के पास जियो टेक्सटाइल ट्यूब में बालू भरकर कटान रोक दिया गया है। अब धारा मोड़ने का काम शुरू हुआ है। इसे मई तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
नदी की धारा मुड़ने से पुल पर बढ़े खतरे को रोकने के लिए सेतु निगम ने त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान तैयार किया है। इसके तहत नदी के किनारे कटान रोकने के लिए 1500 मीटर लंबाई में 20 गुणे तीन मीटर के जियो टेक्सटाइल ट्यूब में बालू भरकर दीवार बना दी गई है। यहां सिल्ट जमीन के बाद नदी 40 से 50 मीटर दूसरी ओर शिफ्ट हो जाएगी। इसके साथ ही वर्तमान धारा को मुख्य धारा की ओर मोड़ने के लिए नदी में चैनल कटिंग करके उसमें बांस-बल्ली के सहारे जियो ट्यूब का उपयोग किया जा रहा है। करीब 1700 मीटर की लंबाई में हो रहे इस कार्य से नदी की धारा सीधी होगी। इसके अलावा नदी की कटान को रोकने के लिए 26 मीटर गहराई में लोहे की शीट डाली जा रही है। इसमें 40 मीटर चौड़ाई और पांच मीटर गहराई में बालू डालकर भारी मशीनों से दबाया जा रहा है। यह कार्य भी दो माह में पूरा हो जाएगा।
-- --
वर्जन
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे जैतपुर समेत अन्य जगहों पर चल रहे निर्माण इसी महीने पूरे हो जाएंगे। कम्हरिया घाट पर पुल की सुरक्षा और नदी की धारा मोड़ने का कार्य चल रहा है। जन सुविधा केंद्र के लिए पहले से जमीन तय है। अस्पतालों खोलने के लिए निर्देश मिलते ही जगह चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पीपी वर्मा, अधिशासी अभियंता, यूपीडा