फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hormone and blood test machine broken, patients returned

Gorakhpur News: हार्मोंस और ब्लड जांच की मशीन खराब, लौटे मरीज

Tue, 17 Dec 2024 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hormone and blood test machine broken, patients returned
गोरखपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को हार्मोंस और खून (ब्लड) जांच की मशीन खराब होने से जांच बंद रही। डॉक्टर को दिखाने के बाद जांच कराने पहुंचे मरीजों को दूसरे दिन आने के लिए कहकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ब्लड जांच के लिए तीन मशीनें उपलब्ध हैं। सोमवार को दो मशीन खराब हो जाने के कारण अधिकतर मरीजों की नहीं हो सकी। मरीजों के ब्लड सैंपल जमा करने के बाद उन्हें रिपोर्ट के लिए दूसरे दिन आने के लिए कहा गया। वहीं हार्मोंस जांच की मशीन के तारों को चूहों ने काट दिया। इसके कारण जांच नहीं हो सकी। जांच कराने आए कुशीनगर के सुभाष सिंह ने बताया कि ठंड में सुबह ही जांच के लिए निकले थे। ताकि जांच के बाद डॉक्टर को रिपोर्ट दिखा सकूं। लेकिन मशीन खराब हाेने के कारण दूसरे दिन आने के लिए कहकर लौटा दिया गया है। सोनबरसा की सीमा देवी ने कहा कि डॉक्टर ने ब्लड जांच के लिए लिखा था। यहां सैंपल लेने के बाद दूसरे दिन रिपोर्ट लेने के लिए आने को कहा गया। ऐसे तो तीन दिन डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने में लग जा रहे हैं। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इंजीनियर को बुला कर मशीन को ठीक कराया जा रहा है। मंगलवार से सभी जांचें फिर से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed