फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hooligans beat up RPF constable with kicks and punches, case registered

Gorakhpur News: मनबढ़ों ने आरपीएफ सिपाही को लात घूसों से पीटा, केस दर्ज

Wed, 20 Aug 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hooligans beat up RPF constable with kicks and punches, case registered
मनबढ़ों के बुलावे पर रेल म्युजियम के पास पहुंचा था आरपीएफ सिपाही
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल में तैनात सिपाही को रेल म्यूजियम के पास चार लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। मनबढ़ों ने फोन कर सिपाही को बुलाया था। सिपाही ने कैंट थाने में केस दर्ज कराया है लेकिन वह न तो मारपीट करने वालों के बारे में जानकारी दे सका और न ही घटना की वजह बता सका है। इस वजह से पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। हालांकि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

चिलुआताल थाना क्षेत्र के नवापार निवासी राघवेंद्र साहनी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वर्तमान में वह रेलवे सुरक्षा बल के बैरक में रहता है और अपराध सूचना शाखा में तैनात है। 17 अगस्त को उसे एक अंजान व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम दीपक बताया और मिलने के लिए बुलाया। 18 अगस्त को दोबारा उसी व्यक्ति ने फोन किया और रेल म्यूजियम के पास बने साइकिल स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया। सिपाही जब वहां पहुंचा तो पहले से ही मौजूद 4 लोगों ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए। सिपाही ने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित सिपाही को साथ लेकर थाने गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed