फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hookah Bar: Chargesheet soon, property of the accused will be seized by implicating gangsters.

हुक्का बार : चार्जशीट जल्द, गैंगस्टर लगाकर आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त

Sat, 18 Jan 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hookah Bar: Chargesheet soon, property of the accused will be seized by implicating gangsters.
एसएसपी ने हुक्का बार में देह व्यापार मामले की समीक्षा करते हुए एसपी सिटी को दिए निर्देश
विज्ञापन



गोरखपुर। जेनिस बॉटल हुक्का बार में देह व्यापार के मामले में एसएसपी ने एसपी सिटी को दस दिन में चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस बीच, पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद इनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी।



एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को हुक्काबार में देह व्यापार मामले की समीक्षा की। उन्होंने एसपी सिटी, सीओ कैंट, सीओ गोरखनाथ और विवेचकों से केस की जांच रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। एसएसपी एसपी सिटी अभिनव त्यागी व सीओ को रोज इस केस समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा कि एक हफ्ते में वह खुद भी मामले की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन




इस बीच, पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर लगाकर उनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस वाले आरोपियों की अवैध कमाई से अर्जित की गई संपत्तियों का ब्योरा जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस की जांच में पता चला है कि हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा और होटल फ्लाई इन के मालिक अनुराग सिंह के अकाउंट से कई खातों में पैसे भेजे गए हैं। अब पुलिस उन खाताधारकों के बारे में पता लगा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे वह उन लड़कियों तक पहुंच सकती है, जिन्हें इन लोगों ने बरगला कर सेक्स वर्कर बना दिया।










वर्जन



पूरे प्रकरण की समीक्षा की गई है। दस दिन में केस में साक्ष्यों के साथ पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी। इसके बाद गैंगस्टर का केस दर्ज किया जाएगा। इसके बाद आरोपियों की संपत्तियों को जब्त कराया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है।



डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed