फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hockey: FCI Gorakhpur defeated Regional Stadium 6-0 in a one-sided match.

हॉकी : एफसीआई गोरखपुर ने एकतरफा मुकाबले में रीजनल स्टेडियम को 6-0 से हराया

Sat, 11 Jan 2025 08:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hockey: FCI Gorakhpur defeated Regional Stadium 6-0 in a one-sided match.
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत चल रहीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत चल रही जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को एफसीआई गोरखपुर ने एकतरफा मुकाबले में रीजनल स्टेडियम को 6-0 से हरा दिया।
दूसरे मैच में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्लू ने कंपोजिट माध्यमिक विद्यालय को 1-0 से, तीसरे में रीजनल स्टेडियम रेड ने परमा देवी स्कूल को 3-0 और चौथे मैच में मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल ने आरबीएस पब्लिक स्कूल को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

दिव्यांगजन ट्राई साइकिल रेस में 26 प्रतिभागियों शामिल हुए। इसमें राकेश कुमार प्रथम, रामनिवास द्वितीय और सोनू मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 75 बालिका एवं 96 बालकों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग बैलेसिंग बीम में अवधि जैन, कृष्णा माधव और प्रज्ञा कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। अनइवन बार में अंशिका गुप्ता, आराध्या सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहीं। टेबल वॉल्ट में तनु यादव प्रथम, श्रृष्टि सैनी द्वितीय और अरवी जैन तृतीय स्थान पर रहीं। फ्लोर एक्सरसाइज में अंशिका सिंह, वैष्णवी श्रीवास्तव और कुमकुम सहानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग फ्लोर एक्सरसाइज में आयुष कश्यप प्रथम, शिष्यराज द्वितीय और सुजीत तृतीय स्थान पर रहे। पॉमेल हॉर्स में अंकुर यादव, पैरलल बार्स में शिवम यादव, रोमन रिंग में गांगुली शर्मा और टेबल वाॅल्ट में केशव गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग के पहले मैच में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम बी ने कुसुम इंटर काॅलेज को 20-02 से हराया। दूसरे मैच में सरस्वती इंटर काॅलेज ने पूर्वांचल पब्लिक स्कूल को 25-03, तीसरे में एडी स्कूल ने डॉन बास्को को 34-21, चौथे मैच में विजय लक्ष्मी क्लब ने सम्राट क्लब को 26-10 से हराया। बालक वर्ग में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने बीबीएस को 24-08 से, कौड़ीराम ने गायत्री नगर को 31-22, महात्मा गांधी इंटर काॅलेज ने विक्टोरिया बाईपास को 19-02, महाराणा प्रताप माल्हनपुर ने भगत सिंह इंटर काॅलेज को 29-05, शांंति इंटरनेशनल स्कूल ने पूर्वांचल पब्लिक स्कूल को 21-10, महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज रेड ने राप्ती क्लब गोरखपुर को 27-09, महात्मा गांधी क्लब ने महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज ब्लू को 26-24 से हराया।

जिला स्तरीय बालक बाॅक्सिंग प्रतियोगिता के 24-26 किलो ग्राम में सिद्धार्थ कुमार, 38-40 में अभय पासवान, 44-46 किलो ग्राम में प्रतीक सिंह, 46-48 में ईशांत यादव, 48-50 में आदित्य कुमार, 50-52 में संकृष्णा ओझा, 52-56 किलोग्राम में अंश पांडेय प्रथम स्थान पर रहे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed