फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: History-sheeter accused of extorting money from traders caught with a pistol

Gorakhpur News: तमंचे के साथ पकड़ा गया व्यापारियों से रंगदारी मांगने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर

Tue, 07 Oct 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: History-sheeter accused of extorting money from traders caught with a pistol
गोला। थाना पुलिस ने रविवार को व्यापारियों से रंगदारी मांगने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर पालन राय को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से बाइक भी बरामद की है। कागजात न होने पर बाइक को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि रविवार देर रात चंद चौराहे से कौड़ीराम की ओर एक व्यक्ति तेज रफ्तार में बाइक लेकर जा रहा था। सिपाही ने रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका। इसकी सूचना तत्काल जानीपुर पुलिस चौकी को दी गई। चौकी प्रभारी की टीम ने जगदीशपुर तिराहे पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान बनकटा निवासी जितेंद्र उर्फ पालन राय के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक पालन राय थाना क्षेत्र का चर्चित हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि बीते 2 सितंबर को गोला के व्यापारियों ने उस पर मोबिल खरीदने के बाद भुगतान न करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed