फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hindi Market: The biggest bullion market is out of use...a lot of filth all around.

हिंदी बाजार: सराफा की सबसे बड़ी मंडी बेजार...चारों तरफ गंदगी का अंबार

Tue, 18 Feb 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hindi Market: The biggest bullion market is out of use...a lot of filth all around.
व्यापारियों ने नगर निगम पर उपेक्षा का आरोप लगाया, बोले- नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन




गोरखपुर। पूर्वांचल की सबसे बड़ी सराफा मंडी हिंदी बाजार दुर्व्यवस्था की शिकार हो गई है। जिधर भी जाइए, गंदगी का अंबार नजर आता है। चारों तरफ कूड़े के ढेर लगे हैं। व्यापारियों ने नगर निगम पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।



व्यापारियों ने बताया कि गंदगी की वजह से बाजार की कई गलियों में पैदल चलना दूभर है। यूरिनल तक की व्यवस्था नहीं की गई है। बाजार में आने वाली आधी आबादी को इससे दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं होने से दुकानों का कचरा सड़क पर पड़ा रहता है। नगर निगम की तरफ से बाजार में कूड़ेदान या दुकानों पर संपर्क कर कूड़ा अलग रखने और सुबह उठाने का इंतजाम नहीं है। कभी-कभार ही कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आती है।
विज्ञापन


वर्जन



हिंदी बाजार में एक भी जगह कूड़ेदान या साफ-सफाई के इंतजाम नहीं हैं। अंबे गहना, लखन चंद गली के अलावा अन्य गलियों में तो गंदगी का अंबार लगा है। नगर निगम की लापरवाही से ही रामलीला मंचन करने वाले कलाकारों को डेंगू की बीमारी तक हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-गणेश वर्मा, अध्यक्ष सराफा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed