{"_id":"662c4e7a246ce7d280015148","slug":"gorakhpur-news-heat-wave-mercury-rises-to-42-degrees-day-temperature-increases-by-one-and-a-half-degrees-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-539368-2024-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हीट वेव: गोरखपुर में 42 डिग्री तक चढ़ा पारा, बढ़ रहा है तापमान - जानिए तबतक ऐसे ही सताएगी चिलचिलाती धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीट वेव: गोरखपुर में 42 डिग्री तक चढ़ा पारा, बढ़ रहा है तापमान - जानिए तबतक ऐसे ही सताएगी चिलचिलाती धूप
Sat, 27 Apr 2024 11:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
तेज धूप और गर्मी से बचने का प्रयास करती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। मौसम का मिजाज शुक्रवार को और गरम हो गया। दोपहर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज पछुआ हवा के बीच सूरज की किरणें झुलसा रही थीं। मौसम विभाग ने अभी 30 अप्रैल तक तापमान इसी तरह बना रहने का अनुमान जताया है। हालांकि रात का तापमान अभी भी 25 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है।
विज्ञापन
मार्च के अंतिम सप्ताह में ही दिन का तापमान तेजी से ऊपर चढ़ने लगा था। अप्रैल के पहले सप्ताह में यह 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इधर, एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी सुबह नौ बजे से ही धूप की तपिश महसूस होने लगी। दोपहर 12 बजे तेज पछुआ हवा के साथ सूरज की किरणें शरीर को झुलसाने लगीं। दोपहर में लोग बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक इसी तरह की गर्मी बनी रही।
विज्ञापन
इसके बाद तापमान में कमी आनी शुरू हुई। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। अभी 30 अप्रैल तक ऐसे ही हालत रहेंगे। इसके बाद बादल छाने से तापमान में दो डिग्री की कमी आने की संभावना है।
आम का पना, प्याज का रस देगा लू से राहत
गोरखपुर। शरीर झुलसाती गर्मी से राहत पाने को लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इस मौसम से बचाव के लिए आयुर्वेद में भी कई सुझाव दिए गए हैं। जिला अस्पताल के आयुष विंग में आयुर्वेदिक मेडिकल अफसर डॉ. संजय त्रिपाठी बताते हैं कि इन दिनों धूप से आने पर आम का पना बड़ी राहत देता है।
इसके अलावा अगर लू लग जाए तो प्याज को पकाकर उसके गूदे व रस को सिर व पैर के तलवे में लगाने से बड़ी राहत मिलती है। इसके अलावा गिलोय का रस भी फायदेमंद है। इन दिनों ठंडी तासीर वाली खीरा-ककड़ी का खूब सेवन करना चाहिए। इसके अलावा सब्जियों में लौकी, नेनुआ आदि खाना फायदेमंद होता है।