{"_id":"66f348796272b0a9de0a31a4","slug":"gorakhpur-news-heat-broke-29-year-record-in-the-afternoon-later-clouds-gave-relief-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-695758-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दोपहर में गर्मी ने तोड़ा 29 साल का रिकार्ड, बाद में बादलों ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दोपहर में गर्मी ने तोड़ा 29 साल का रिकार्ड, बाद में बादलों ने दी राहत
विज्ञापन
गोरखपुर। सितंबर की गर्मी इस बार हर दिन नया रिकार्ड बना रही है। मंगलवार को भी दोपहर में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, जो बीते 29 साल में सर्वाधिक है। हालांकि, दोपहर बाद अचानक ही तेज हवा के साथ बादल छाए और तापमान में कमी आने लगी। बुधवार को अच्छी बारिश की संभावना है। इसके बाद से तापमान में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
अगस्त में कम बारिश का असर सितंबर में भी दिख रहा है। एक पखवाड़े से गोरखपुर शहर में बारिश नहीं हुई। आसपास के इलाकों में भी छिटपुट बारिश ही हुई है। इसका असर यह है कि एक सप्ताह से रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी सुबह 10 बजे ही सूरज की तपिश शरीर को झुलसा रही थी। दोपहर एक बजे तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस चला गया जो वर्ष 1995 के बाद सर्वाधिक है। हालांकि, दोपहर करीब दो बजे अचानक ही हवा का तेज झोंका आया और उसके साथ ही बादल छा गए। देर रात तक बारिश तो नहीं हुई लेकिन गर्मी से राहत जरूर मिली।
मौसम विज्ञानी अश्विनी कुमार प्रसाद ने बताया कि बुधवार को अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद से तापमान में कमी आना शुरू हो जाएगा।