{"_id":"68ab7d3a3a466e02040cf8dd","slug":"gorakhpur-news-health-suddenly-deteriorated-head-constable-died-during-treatment-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1047742-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अचानक तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अचानक तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन
सहजनवां (गोरखपुर)। बस्ती जिले के गौर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव (54) का शनिवार सुबह जिला अस्पताल में निधन हो गया। मनोज कुछ दिनों से बीमार थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मनोज कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। शनिवार भोर में अचानक तबीयत बिगड़ने पर गौर थाने के पुलिसकर्मी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मनोज सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड 4, केशोपुर के निवासी थे। वर्तमान में वह न्यायालय में पैरोकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उनके तीन पुत्र और एक पुत्री है। शनिवार शाम उनका शव आवास पर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। देर शाम कालेसर स्थित मोक्षधाम पर बड़े पुत्र भरत यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी।