{"_id":"67a3bdaf7399439e2100c8f0","slug":"gorakhpur-news-health-service-yatra-will-start-from-gorakhnath-temple-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-831440-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर से आज निकलेगी स्वास्थ्य सेवा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर से आज निकलेगी स्वास्थ्य सेवा यात्रा
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा से सटे छह जिलों में थारू जनजाति के लोगों का विशेषज्ञ करेंगे इलाज
गोरखपुर। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन गोरक्षप्रांत व अवध प्रांत की ओर से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चार दिवसीय गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा बृहस्पतिवार को निकलेगी। यह यात्रा छह जिलों में जाएगी, जहां थारू जनजाति के लोगों को यूपी के कई मेडिकल संस्थानों के 800 चिकित्सक निशुल्क इलाज करेंगे।
यह जानकारी नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के सचिव डॉ. अमित सिंह श्रीनेत ने दी। गोरखपुर जर्नलिस्टस प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि यह यात्रा भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में थारू जनजातीय एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के छह जिलों लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बारामपुर, सिद्धार्थनगर एवं महराजगंज जाएगी। छह फरवरी को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव,प्रांत प्रचारक आरएसएस रमेश गोरखनाथ मंदिर से इस यात्रा को रवाना करेंगे।
बताया कि सात व आठ फरवरी को महराजगंज के नौतनवा, निचलौल,लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज व सिद्धार्थनगर के लोटन, बर्डपुर, शोहरतगढ़, बढ़नी में तथा नौ फरवरी को महराजगंज के चौक बाजार व सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में कैंप लगेगा। इस बार डेढ़ लाख मरीजों के इलाज का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर बीआरडी मेडिकल कालेज के डॉ. अमरेश सिंह, डॉ. विभा सिंह व डॉ. नमन मिश्रा आदि मौजूद रहे।