फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Health ATM is closed in urban health center for six months, get the test done from outside

Gorakhpur News: नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में छह महीने से बंद है हेल्थ एटीएम, बाहर से कराएं जांच

Fri, 08 Aug 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Health ATM is closed in urban health center for six months, get the test done from outside
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र तुर्कमानपुर में मशीनें खराब पड़ी हैं, रास्ते पर खड़े रहते हैं वाहन
विज्ञापन

गोरखपुर। शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज कराना मरीजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। केंद्रों पर डॉक्टर मौजूद हैं तो संसाधनों की कमी है। मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इन अस्पतालों का पता बताने के लिए मुख्य सड़कों पर कहीं कोई बोर्ड तक नहीं है।
दोपहर 12:20 बजे नगरीय स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर पहुंचने पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेधा पांडेय वायरल बुखार से पीड़ित एक बालिका की जांच कर रही थीं। यहां हेल्थ एटीएम पिछले छह महीने से बंद है। आरओ सिस्टम भी लंबे समय से खराब है। हर दिन आने वाले 60 से 70 मरीजों को खून या अन्य जांच के लिए दूसरे अस्पताल जाना पड़ता है।
विज्ञापन


दोपहर 1:00 बजे तुर्कमानपुर अस्पताल के रास्ते पर कई वाहन खड़े थे। एक महिला मरीज को परिजन किसी तरह से अस्पताल लेकर पहुंचे। केंद्र पर डॉ. प्रियंका त्रिपाठी मौजूद थीं। 40 मरीज उपचार करा चुके थे। यहां भी जांच की व्यवस्था ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि बसंतपुर केंद्र पर जांच मशीन को जल्द ही चालू कराया जाएगा। तुर्कमानपुर सहित अन्य केंद्र जो कम जगह में बने हैं, वहां मरीजों को पहुंचने में दिक्कत हो रही है। ऐसे केंद्रों के लिए नई जगहों की तलाश की जा रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed