फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: He used to rob women who went out for morning walk... arrested in an encounter

Gorakhpur News: मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं से करता था लूट...मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: He used to rob women who went out for morning walk... arrested in an encounter
पुलिस ने घेराबंदी की तो फायरिंग कर भागने लगा आरोपी सद्दाम, जवाब कार्रवाई में पैर में लगी गोली
विज्ञापन




लूट का मंगलसूत्र, बाली और तमंचा-कारतूस बरामद



गोरखपुर। सुबह टहलने वाली महिलाओं से जेवर लूटने के आरोपी सद्दाम अंसारी को बृहस्पतिवार भोर में पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसने फायरिंग की तो पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके दाहिने पैर में लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से लूट के मंगलसूत्र, बाली, चोरी की स्कूटी के साथ तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं।



जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ इलाके के रसूलपुर का रहने वाला सद्दाम अकेले ही वारदात को अंजाम देता था। आरोप है कि उसने 20 जून को शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर इलाके में अपने घर के बाहर टहल रहीं बुजुर्ग महिला से बाली और मंगलसूत्र छीन लिया था। बाली छीनने के दौरान महिला का कान फट गया था। इसके पांच दिन बाद 25 जून को चिलुआताल थाना क्षेत्र की राधिका शर्मा से चेन लूट ली।
विज्ञापन




दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पता चला कि रसूलपुर का रहने वाला सद्दाम अंसारी ही वारदात को अंजाम दे रहा है। बृहस्पतिवार सुबह स्पोर्ट्स कॉलेज तिराहे के पास उसकी लोकेशन मिलने पर शाहपुर और चिलुआताल थाने की पुलिस ने उसे घेर लिया। उसे रोकने की कोशिश की, तब वह स्कूटी छोड़कर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीम ने उसका पीछा किया लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी। उसे पकड़ने के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सद्दाम के पास से तमंचा-कारतूस, चोरी की स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद हुआ है। उसकी निशानदेही पर चार ई-रिक्शा बरामद हुआ, जो चोरी का बताया जा रहा है।



--



पहले स्कूटी से करता था रेकी



पुलिस के मुताबिक, आरोपी सद्दाम स्कूटी से सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाओं की रेकी करता था। जिन महिलाओं के कान और गले में सोने के गहने देखता था, उन्हें अपना शिकार बनाता था। मौका देखकर उन्हें धक्का दे देता था। जब महिलाएं जब गिर जाती थीं, स्कूटी आगे खड़ी कर मदद करने के बहाने उनके पास पहुंचता था। इसके बाद उनके गहने लूट कर भाग जाता था। पुलिस का कहना है कि वह ज्यादातर बुजुर्ग महिलाओं को शिकार बनाता था।




--



वर्जन...



सद्दाम सुबह टहलने वाली खासकर बुजुर्ग महिलाओं को शिकार बनाता था। उसपर चोरी और लूट के पांच केस दर्ज हैं। वह अकेले ही वारदात करता था। मुठभेड़ में गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



- रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed