फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: He married a girl from Maharashtra...did not bring his wife to the village

Gorakhpur News: महाराष्ट्र की युवती से की थी शादी...पत्नी को नहीं लाया गांव में

Thu, 26 Jun 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 26 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: He married a girl from Maharashtra...did not bring his wife to the village
गगहा यौन शोषण और ठगी का मामला
विज्ञापन


आरोपी ने कितने लोगों तक फैलाई बीमारी, इसी बात की चर्चा

गगहा (गोरखपुर)। महिलाओं को झांसे में लेकर यौन शोषण और जेवर की ठगी के आरोपी युवक में एचआईवी पॉजिटिव पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महाराष्ट्र की एक दलित युवती से शादी की थी। शादी के बाद वह उसे गांव लेकर नहीं आया। आरोपी युवक ने कई महिलाओं को प्यार के झांसे में फंसाकर यौन शोषण किया था।
गांव में चर्चा है कि पता नहीं कितने लोगों तक उसने यह बीमारी फैलाई है। पुलिस इस विषय पर अभी कोई जांच नहीं कर रही। पुलिस का कहना है कि यह गंभीर विषय है, लेकिन बिना शिकायत मेडिकल जांच कराना उनका अधिकार क्षेत्र नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जबकि, पुलिस के पास उन सभी महिलाओं का नाम-पता मौजूद है जो आरोपी युवक के संपर्क में थीं।
विज्ञापन

आरोपी युवक बड़हलगंज क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। गांव के लोगों का कहना है कि उसने महाराष्ट्र की एक दलित युवती से प्रेम विवाह किया था। हालांकि, विवाह के बाद भी वह अन्य महिलाओं के संपर्क में रहता था। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस आरोपी की पत्नी तक पहुंच कर उससे पूछताछ करें तो कई खुलासे हो सकते हैं। वह उसे कभी गांव में लेकर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ गगहा सुशील कुमार का कहना है कि मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed