फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: He attacked saying that he is the area manager, case registered

Gorakhpur News: यही एरिया मैनेजर है, कहकर कर दिया हमला, केस दर्ज

Wed, 12 Mar 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: He attacked saying that he is the area manager, case registered
रामगढ़ताल पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी
विज्ञापन

गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के भगत चौक के पास एक संस्था में काम करने वाले कर्मचारी जौनपुर निवासी युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार से एक महिला अपने साथ युवकों को लेकर आई थी। उसके बुलाने पर बाहर गया तो आरोपियों ने मुझे एरिया मैनेजर बोलकर पिटाई कर दी। वह बार-बार रुपये लेने की बात कह रहे थे, जिसके बारे में मैं कुछ नहीं जानता। पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के उमरवार निवासी रजनीश विश्वकर्मा ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वह भगत चौक के पास स्थित नवोदित फाउंडेशन में काम करते हैं। ब्रांच के बगल में ही मालिक शैलेंद्र सिंह रहते हैं। वहीं पर मैं भी रहता हूं। रविवार को एक महिला ने नाम लेकर आवाज दी। कमरे से बाहर आया तो देखा कि एक महिला कार के पास खड़ी थी और उसके अंदर कुछ लोग बैठे थे। जैसे ही उस महिला के पास गया तो उसने मुझ से कहा तुम्हीं रजनीश हो। मैंने कहा हां। उसने कहा कि मैं साबित अली की पत्नी हूं और कार में बैठे लोगों को उस महिला ने आवाज देकर कहा की इसी के पास पैसे हैं। तब उन लोगों ने मुझे अपनी गाड़ी में बुलाकर बैठा लिया। गाड़ी के अंदर चार लोग थे। वह लोग मुझे मारने पीटने लगे। बार- बार मुझे एरिया मैनेजर कह रहे थे। मारपीट से चीखने लगा। तभी मेरा साथी धीरेंद्र पांडेय जोर से आवाज दिया। तब वह चारों लोग उस औरत के साथ गाड़ी से मुझे बाहर निकालकर धमकी देते हुए भाग गए। हमला करने वाले युवकों के नाम आसपास से पता चला कि योगेश यादव खोराबार व उसका लड़का शिवम यादव और जयकिशन यादव हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed