{"_id":"6705becf246131850305b224","slug":"gorakhpur-news-hardware-stolen-from-tower-services-affected-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-710086-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टॉवर से हार्डवेयर चोरी, सेवाएं प्रभावित, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टॉवर से हार्डवेयर चोरी, सेवाएं प्रभावित, केस दर्ज
विज्ञापन
गोरखपुर। मानीराम में एक निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर से सेवाएं प्रभावित हो गईं। उपभोक्ताओं की शिकायत पर कंपनी के इंजीनियर जब मौके पर गए तो पता चला कि टॉवर के ऊपर से हार्डवेयर चोरी हो गया है। चिलुआताल थाने में पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कंपनी की ओर से दिव्यनगर निवासी जितेंद्र ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि टॉवर की देखभाल दीपेंद्र सिंह करते हैं। टेक्नीशियन की ओर से सूचना पर इंजीनियर हरिकेश सिंह ने जांच की तो पता चला है कि टॉवर के ऊपर से हार्डवेयर चोरी हो गया है। इस वजह से आवश्यक सेवाएं बाधित हो गई हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।