फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hanuman Prasad Poddar's birth anniversary celebration tomorrow, CM will attend

Gorakhpur News: हनुमान प्रसाद पोद्दार की जयंती समारोह कल, शामिल होंगे सीएम

Wed, 17 Sep 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hanuman Prasad Poddar's birth anniversary celebration tomorrow, CM will attend
हनुमान प्रसाद पोद्दार की 133वीं जयंती को लेकर जोर-शोर से चल रहीं तैयारियां
विज्ञापन

गोरखपुर। हनुमान प्रसाद पोद्दार की 133वीं जयंती 18 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन शाम के समय होगा। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मारक समिति के संयुक्त सचिव रसेंदु फोगला ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर तैयारी चल रही है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों का निरीक्षण भी कार्यक्रम को लेकर लगातार किया जा रहा है। मंलवार को भी सीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया गया। उनका कहना था कि सीएम हनुमान प्रसाद पोद्दार की समाधि पर पूष्पांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम मुख्य मंदिर के नीचे के हाॅल में होगा। बताया जा रहा है कि इसमें लगभग 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

भागवत कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
गोरखपुर। गीता वाटिका में हनुमान प्रसाद पोद्दार की जयंती पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को सातवें दिन की कथा सुनाते हुए कथा वाचक नरहरि दास ने सुनाया कि राजा परीक्षित को कथा सुनाते हुए सुकदेव कहते हैं कि वृंदावन के सभी ग्वाल-बाल आनंदविभोर होकर पूजन और भंडारे के सामग्री लेकर अंबिका वन पहुंचते हैं और वहां शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। इसी बीच एक अजगर नंदबाबा के अंगूठे को पकड़ लेता है। प्रभु अपने स्पर्श से उसे मोक्ष प्रदान करते हैं। कथा में आगे बताया कि जब कन्हैया गायों को चराने के लिए वन में चले जाते हैं उस समय गोपियों की दशा बहुत ही चिंतनीय हो जाती है। वे कृष्ण के वियोग में बेचैन हो उठती हैं। संध्याकाल में जब प्रभु वापस लौटते हैं तब उनका दर्शन करके ब्रजबालाएं भाव-विभोर हो उठती हैं। उनकी आंखों को प्रभु दर्शन से शीतलता मिलने लगती है। सुकदेव कथा में बताते है कि देवर्षि नारद मथुरा जाकर कंस को भविष्य के बारे में बताते हैं। यह सुनकर कंस बेचैन हो जाता है और अक्रूर को कृष्ण-बलराम को मथुरा लाने के लिए कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed