{"_id":"68acc0fd3b6f0fe8180a6f2d","slug":"gorakhpur-news-handball-under-17-final-will-be-played-between-gorakhpur-and-prayagraj-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1048998-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबॉल : अंडर-17 के फाइनल में गोरखपुर और प्रयागराज में होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबॉल : अंडर-17 के फाइनल में गोरखपुर और प्रयागराज में होगा मुकाबला
विज्ञापन
सीआईएससीई यूपी रीजनल बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का आगाज
अंडर-14 के फाइनल में प्रयागराज और कानपुर नॉर्थ ने बनाई जगह
गोरखपुर। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की यूपी रीजनल बालिका हैंडबाॅल प्रतियोगिता 2025-26 का आगाज सोमवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में हुआ। पहले दिन कुल 14 मैच खेले गए। अंडर-17 के फाइनल में गोरखपुर और प्रयागराज ने जगह बनाई। फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।
स्टेपिंग स्टोन चिल्ड्रन एकेडमी के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में बालिकाओं की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 श्रेणियों में प्रयागराज, कानपुर साउथ, लखनऊ नॉर्थ, कानपुर नॉर्थ और गोरखपुर की टीमों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को कुल 14 मैच खेले गए। गोरखपुर और प्रयागराज की टीमों ने अंडर-17 के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
वहीं अंडर-14 में प्रयागराज व कानपुर नॉर्थ और अंडर-19 में प्रयागराज एवं लखनऊ नॉर्थ की टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। इसके पूर्व खेल का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के रीजनल स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डेविड शिरिल की उपस्थिति में विद्यालय की प्रधानाचार्य अपनीत गुप्ता एवं प्रबंधक राजीव गुप्ता ने किया। स्टेपिंग स्टोन चिल्ड्रन एकेडमी की ओर से निदेशक जय गुप्ता और राजवंश गुप्ता ने आयोजन के लिए सभी टीमों, कोचों और अधिकारियों के सहयोग की प्रशंसा की।
विज्ञापन
निर्णायक की भूमिका उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संगठन के अध्यक्ष संजय राय (मुख्य रेफरी), राजकुमार यादव, जितेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, अमित सिंह, दीपक जायसवाल, सूर्य प्रकाश पाल, आनंद यादव आदि ने निभाई।