फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hadhwa Gate Overbridge: Fresh survey-mark...width reduced by four meters.

Gorakhpur News: हड़हवा फाटक ओवरब्रिजः नए सिरे से सर्वे-निशान...चार मीटर घटाई चौड़ाई

Fri, 27 Sep 2024 08:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hadhwa Gate Overbridge: Fresh survey-mark...width reduced by four meters.
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर से हड़हवा फाटक होते हुए एचएन सिंह चौराहे तक बनने वाली फोरलेन-टू लेन सड़क और हड़हवा फाटक ओवरब्रिज की चौड़ाई को लेकर नए सिरे से सर्वे से स्थानीय लोग राहत महसूस कर रहे हैं। दरअसल हड़हवा फाटक के पास जिन मकानों पर पूर्व के सर्वे में 11.50 मीटर पर निशान लगाए गए थे, बीते बुधवार को वहां 9.50 मीटर तोड़ने का निशान लगाया गया है। इससे लोगों में ओवरब्रिज के आसपास सड़क की चौड़ाई चार मीटर कम होने की उम्मीद जगी है। हालांकि सेतु निगम के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन




मालूम हो कि मुख्ययमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के पूर्व मार्च में एचएन सिंह चौराहे से हड़हवा फाटक होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक 4.230 किमी सड़क को 245.44 करोड़ की लागत से टू/फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण और 201 करोड़ 24 लाख रुपये से बनने वाले हड़हवा फाटक समपार संख्या 2 पर फोरलेन फ्लाईओवर का शिलान्यास किया था। हालांकि काम शुरू होने के पहले ही स्थानीय लोग ओवरब्रिज के पास सड़क की चौड़ाई कम करने की मांग करने लगे। इसको लेकर अभी मंथन चल रहा है। इस बीच बुधवार को नए सिर से नापजोख शुरू की गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक ओवरब्रिज के आसपास जहां पर सर्विस लेन बनेगी, वहां पूर्व में 34 मीटर पर निशान लगाया था। वहां अब 30 मीटर पर निशान लगाया जा रहा है। हड़हवा फाटक पर जिस मकान पर पूर्व के सर्वे में 11.50 मीटर पर निशान लगाया था। अब उस पर 9.50 मीटर तोड़ने का निशान लगाया गया है।
विज्ञापन




चौड़ाई कम होने से सर्विसलेन और ओवरब्रिज में दो-दो मीटर की चौड़ाई में राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कुल चौड़ाई 34 मीटर निर्धारित थी। इसमें 17 मीटर ओवरब्रिज और साढ़े आठ और साढ़े आठ मीटर का सर्विसलेन रखना था, लेकिन नए सिरे से चार मीटर कम होकर यह 30 मीटर हो जाएगी। नए सिरे से नापजोख होने पर लोगों को राहत की उम्मीद जगी है। बुधवार की शाम दिग्विजयनगर मोहल्ले में नगर निगम के पूर्व उपसभापति और वार्ड के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा की अगुवाई में बैठक करके चौड़ाई कम करने को लेकर बैठक की गई। कम चौड़ाई के आधार पर निशान लगाने पर खुशी व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




----



चौड़ाई स्पष्ट नहीं करने से संशय में हैं लोग: ऋषि



नगर निगम के पूर्व उपसभापति एवं पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि बुधवार को हड़हवा फाटक के पास कुछ जगहों पर नए सिरे से निशानदेही की गई है। इससे राहत की उम्मीद जगी है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट करना चाहिए कि कितनी जमीन अधिग्रहित की जाएगी ताकि संशय की स्थिति समाप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed