फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Had demanded extortion by posing as brother of mafia, five arrested

Gorakhpur News: माफिया का भाई बनकर मांगी थी रंगदारी, पांच गिरफ्तार

Thu, 06 Mar 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Had demanded extortion by posing as brother of mafia, five arrested
शाहपुर के प्राॅपर्टी डीलर के घर डराने के लिए चलाई थी गोलियां
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से हुई आरोपियों की पहचान कर हुई गिरफ्तारी
गोरखपुर। माफिया विनोद उपाध्याय का भाई बनकर कॉल कर एक करोड़ की रंगदारी और घर चढ़कर कार पर गोलियां चलाने के पांच आरोपियों को शाहपुर पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस को घटना में इस्तेमाल किया गया दो अवैध पिस्टल, दो कारतूस, दो बोलेरो और एक बाइक मिली है।
आरोपियों की पहचान शाहपुर चरगांवा निवासी अंकित पासवान उर्फ मंटू, अंबिका पासवान, गुलरिहा रामपुर बुजुर्ग निवासी नितिन मिश्रा, चिलुआताल के करीमनगर पोखर भिंडा निवासी साहिल अली और गुलरिहा सेमरा नंबर दो निवासी शुभम श्रीवास्तव के रूप में हुई। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया। मामले में एक और आरोपी गौरव पांडेय की पुलिस तलाश कर रही है। शाहपुर के शताब्दीपुरम कॉलोनी निवासी प्रापर्टी डीलर सोमनाथ शुक्ल उर्फ अंकु शुक्ल ने शाहपुर थाने में 24 फरवरी को केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

केस का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। प्राॅपर्टी डीलर अंकु शुक्ल और जावेद शाह ने मिलकर प्रवीण श्रीवास्तव से जमीन का एग्रीमेंट करवाया था। गुलरिहा स्थित इस जमीन पर माफिया विनोद उपाध्याय कब्जा करना चाहता था, इस जमीन को लेकर पहले विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

माफिया के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद भू स्वामी जमीन को अंकु और जावेद के माध्यम से बेचना चाह रहा है। इस जमीन पर आरोपियों की भी निगाह थी। इसलिए योजना बनाकर चिलुआताल इलाके में एक मजदूर से मोबाइल छीना फिर उस नंबर से आरोपियों में से एक अंकित पासवान ने 18 फरवरी को प्राॅपर्टी डीलर अंकु शुक्ल को डराने के लिए माफिया का भाई बनकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। 19 फरवरी को जावेद को कॉल कर धमकी दी।

इसके बाद बात नहीं बनी तो 23 फरवरी को अंबिका और वांछित गौरव पांडेय अंकु शुक्ल के घर जाकर फायरिंग की कोशिश किए लेकिन नहीं कर पाए। 24 फरवरी को दोबारा दोनों पहुंचे। गौरव बाइक चला रहा था। अंबिका ने प्राॅपर्टी डीलर की कार पर गोलियां चलाकर दहशत फैला दी थी। इस दौरान अन्य आरोपी बोलेरो से बाइक के पीछे-पीछे चल रहे थे। एसएसपी ने इस घटना का पर्दाफाश करने वाली शाहपुर थाने और एसओजी टीम को 25 हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed