फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Had come out from school to roam...Told family members of kidnapping and demanded ransom of Rs 2.5 lakh

Gorakhpur News: स्कूल से निकला था घूमने...घरवालों को अपहरण बता मांगी ढाई लाख फिरौती

Thu, 19 Sep 2024 05:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Had come out from school to roam...Told family members of kidnapping and demanded ransom of Rs 2.5 lakh
- बुआ को पिता के व्हाट्सएप नंबर से भेजा संदेश, पुलिस की सख्ती पर खुद ही पिता को फोन कर बता दी सच्चाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सहजनवा में बुधवार सुबह 13 साल के एक किशोर का अपहरण और 2.50 लाख की फिरौती मांगे जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। हालांकि कुछ देर बाद पता चला कि किशोर स्कूल से घूमने निकल गया था और मजाक में उसने अपने अपहरण की बात फैला दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर राहत की सांस ली।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवा के वार्ड नंबर दस लुचुई निवासी ज्ञानचंद यादव किसान हैं। उनकी चार संतानें हैं, तीन बेटियां और एक बेटा विकास। बुधवार को स्कूल से निकलने के बाद विकास गाहासाड़ के पास अपने पुराने घर चला गया। इस दौरान उसने अपने पिता के नंबर से चलने वाले व्हाट्सएप नंबर से संतकबीरनगर के नंदौर निवासी बुआ किरन को एक संदेश भेजा। उसमें उसने लिखा कि कार सवारों ने उसका अपहरण कर लिया है और 2.50 लाख रुपये तत्काल नहीं दिये तो अपहर्ता उसकी हत्या कर देंगे।
विज्ञापन

यह मैसेज मिलने के बाद किरन ने अपने भाई ज्ञानचंद और पुलिस को घटना की जानकारी दी। किशोर के अपहरण की बात सुनते ही पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। एसओ सहजनवा विशाल उपाध्याय अपनी टीम के साथ तलाश में निकल पड़े। उधर, सड़क से लेकर गलियों तक पुलिस की सतर्कता देखकर किशोर ने कुछ देर बाद खुद ही पिता के पास फोन कर बता दिया कि वह घूमने निकला था और दानापानी रेस्त्रां के पास है। उसका अपहरण नहीं हुआ है। यह जानने के बाद घरवालों और पुलिस ने राहत की सांस ली। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि किशोर ने अपहरण की फर्जी सूचना दी थी। वह परिजनों के पास सकुशल पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed