{"_id":"67993492238b1d296c0ee942","slug":"gorakhpur-news-grp-inspector-sought-help-on-helpline-number-rs-51-thousand-withdrawn-from-account-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-822109-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीआरपी के दरोगा ने ‘हेल्पलाइन’ नंबर पर मांगी मदद, खाते से निकल गए 51 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीआरपी के दरोगा ने ‘हेल्पलाइन’ नंबर पर मांगी मदद, खाते से निकल गए 51 हजार रुपये
विज्ञापन
जीआरपी में तैनात एसआई जितेंद्र यादव का पैसा निकालते समय एटीएम में फंस गया था डेबिट कार्ड
एटीएम केबिन में चस्पा कागज पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मांगी थी मदद
पादरी बाजार (गोरखपुर)। जीआरपी के दरोगा को एटीएम केबिन में चस्पा कागज पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर फोन करना महंंगा पड़ गया। जालसाजों ने उनके खाते से छह बार में 51,523 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित दरोगा जितेंद्र यादव की तहरीर पर शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
गाजीपुर जिले के विरनो इलाके के ग्राम मधुबन निवासी जितेन्द्र यादव गोरखपुर जीआरपी में उप निरीक्षक पद पर तैनात हैं। सोमवार को शाहपुर पुलिस को तहरीर दी कि 26 जनवरी की दोपहर में जेल बाईपास रोड स्थित एसबीआई की एक एटीएम से रुपये निकालने गए थे। रुपये तो निकल गए, लेकिन उनका डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी नहीं निकला तो केबिन में चस्पा एक कागज पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। उधर से कहा गया कि घर जाइए शाम 5:30 बजे कार्ड निकाल कर आपको बुलाकर दे दिया जाएगा।
इसके बाद वह अपने क्वार्टर पहुंचे गए। शाम के समय अचानक उनके मोबाइल पर कुछ अंतराल पर खाते से पैसे निकलने का मैसेज आने लगा। वे कुछ समझ पाते तब तक छह बार में उनके खाते से 51,523 रुपये निकल चुके थे। इस पर उन्हें जालसाजी का पता चला और उन्होंने तत्काल अपना कार्ड ब्लॉक करा दिया। दरोगा की तहरीर पर पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।