{"_id":"67f81c2f1dd0acf3de04fd15","slug":"gorakhpur-news-group-loan-case-the-four-named-women-left-their-homes-with-their-families-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-897896-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह लोन प्रकरण : नामजद चारों महिलाओं ने परिजनों के साथ घर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह लोन प्रकरण : नामजद चारों महिलाओं ने परिजनों के साथ घर छोड़ा
Fri, 11 Apr 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
लोन सेटलमेंट के लिए पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाने का मामला, पांच फील्ड अफसर और बीसीएम को गिरफ्तार कर पुलिस भेज चुकी जेल
फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जमा करने के आरोप में चार महिलाएं भेजी जा चुकी हैं जेल
गोरखपुर। गोला बाजार समूह लोन प्रकरण में आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित 10 लोगोें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। दो दिन पहले शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए गोला पुलिस ने आजमगढ़ स्थित उसके घर पर भी छापेमारी की थी लेकिन वह नहीं मिला। नामजदों में शामिल चार महिलाएं और उनके परिजन भी घर छोड़कर भागे हुए हैं।
भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड इंडसंड बैंक की शाखा में हुए समूह लोन के घपले का सरगना पूर्व ब्रांच मैनेजर बृजेश कुमार है। उसके विरुद्ध 28 अक्तूबर 2023 को गबन और धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि बृजेश कुमार ने सहयोगियों के साथ मिलकर बैंक के ऋण व बीमाधारकों को कूटरचित व अवैध दस्तावेजों के माध्यम से मृत दिखाकर धोखाधड़ी की थी। उसने सीबिल स्कोर और बैलेंस चेक करने के नाम पर लोन का भुगतान भी करा लिया था।
आरोपी शाखा प्रबंधक ने 11 सेंटर के 19 सदस्यों के नाम पर आठ लाख 85 हजार 919 रुपये का गबन किया था। गोला पुलिस टीम आजमगढ़ के बिलरियागंज के कटुई में स्थित उसके घर भी गई थी लेकिन वह उसका पता नहीं चला। पुलिस ने लोन प्रकरण के मास्टरमाइंड रहे मैनेजर बृजेश कुमार, कृष्ण गोपाल सिंह, संगम गोंड, गौतम कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा की भी तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
00
इन महिलाओं की तलाश
इसी तरह लोन माफ कराने के लिए पति या परिजनों का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करने वाली मालती, रोजी, रेखा और शबनम खातून की भी पुलिस को तलाश है। सूत्रों के मुताबिक ये चारों महिलाएं घर छोड़कर परिजनों के साथ दूसरी जगह रह रही हैं। पुलिस इनकी तलाश के लिए सर्विलांस व मुखबिरों की मदद ले रही हैं। थानाध्यक्ष अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक के परिजनों से उसके बारे में जानकारी ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
00
पूर्व विवेचक का तबादला हो गया है। नए विवेचक ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले की अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मनोज कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी, गोला