फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ground breaking device will increase efficiency of disabled people

Gorakhpur News: ग्राउंड ब्रेकिंग डिवाइस बढ़ाएगी दिव्यांगों की कार्यक्षमता

Sun, 18 Aug 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Ground breaking device will increase efficiency of disabled people
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग ने एक उपयोगी डिवाइस बनाई है जो दिव्यांगों की कार्यक्षमता को बढ़ा देगी। भारत सरकार ने पेटेंट प्रमाण-पत्र देकर इनका उत्साह बढ़ाया है।
विज्ञापन

डिवाइस विकसित करने वालों में होटल मैनेजमेंट विभाग के समन्वयक डाॅ. अंशु गुप्ता, संकाय सदस्य आशीष रंजन और मोहम्मद कुरैश खान शामिल हैं। डाॅ. अंशु गुप्ता ने बताया कि इस उपकरण को डिजाइन करने का उद्देश्य शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना और उद्योग जगत में उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। फिलहाल होटल उद्योग को ध्यान में रखकर इसे विकसित किया गया है। नवाचारियों ने शनिवार को वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्राे. श्रीवर्धन पाठक के साथ कुलपति प्रो. पूनम टंडन से मुलाकात की और अपनी उपलब्धि की जानकारी दी। कुलपति ने उन्होंने नवाचार की प्रक्रिया जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

डॉ. अंशु ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग डिवाइस से दृष्टि बाधित व्यक्ति बर्तन में रखे द्रव्य को आसानी से मान सकेगा। इसके लिए ब्रेल लिपि वाला मापन मीटर लगाया गया है। वहीं मूक और श्रव्य दिव्यांग व्यक्ति के लिए डिवाइस में एक बजर लगाया गया है, जिससे निकलने वाली आवाज से वह जान सकेंगे कि बर्तन में कितना भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed