फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Greater GIDA: Ambuja, Kyan and Coca-Cola also in Gorakshanagari

Gorakhpur News: ग्रेटर गीडाः अंबुजा, केयान और कोकाकोला भी गोरक्षनगरी में

Sun, 03 Aug 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Greater GIDA: Ambuja, Kyan and Coca-Cola also in Gorakshanagari
धुरियापार में अदाणी ग्रुप और केयान डिस्टिलरी ने 50-50 एकड़ जमीन के लिए किया आवेदन
विज्ञापन

गीडा में कोकाकोला ने भी 50 एकड़ जमीन मांगी, धुरियापार में प्लॉट के लिए तीन अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
गोरखपुर। ग्रेटर गीडा के रूप में विकसित किए जा रहे धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर पांच में अदाणी समूह की अंबुजा सीमेंट फैक्टरी लगने का रास्ता साफ हो गया है। कंपनी ने गीडा प्रशासन से 50 एकड़ भूमि के लिए आवेदन करते हुए इससे संबंधित शुल्क भी जमा कर दिया है। वहीं केयान ग्रुप ने गीडा के बाद धुरियापार में भी श्रेयांस के नाम से डिस्टिलरी और सोलर पार्क के लिए 50 एकड़ जमीन मांगी है। अभी एक दिन शेष है। उम्मीद है कि कुछ और बड़ी कंपनियां भी आवेदन कर सकती हैं। विश्वस्तरीय कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने भी गीडा में बाटलिंग प्लांट के लिए 50 एकड़ जमीन मांगी है।
गोरखपुर में अदाणी समूह की तरफ से सीमेंट फैक्टरी लगाने के लिए करीब एक साल से प्रयास किया जा रहा है। पहले गीडा के किसी सेक्टर में जमीन की तलाश चल रही थी, इसके बाद धुरियापार में इसके लिए प्रयास शुरू हुए। बीते 17 जून को धुरियापार के नए औद्योगिक क्षेत्र के मास्टर प्लान को शासन की मंजूरी मिली। इसके बाद ही करीब 300 एकड़ में यहां का पहला औद्योगिक सेक्टर (एस-5) विकसित करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

गीडा प्रशासन ने इस सेक्टर में बड़ी फैक्टरियों के लिए जगह बनाई है। जमीन आंवटित करने के लिए पिछले सप्ताह ही विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए थे। धुरियापार के इन प्लाॅटों के लिए आवेदन होने लगा है। एस-5 में पहली इकाई लगाने के लिए अदाणी समूह की तरफ से 50 एकड़ का जो प्रस्ताव भेजा गया है, उस पर अंबुजा सीमेंट की फैक्टरी लगेगी। इसके बगल में ही केयान डिस्टिलरी प्रा.लि. की तरफ से एक और डिस्टिलरी की स्थापना के लिए 50 एकड़ जमीन मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी यहां डिस्टिलरी के अलावा सोलर एनर्जी पार्क का भी निर्माण कराएगी जिससे बिजली पैदा होगी। अभी इस सेक्टर में एक और बड़ी कंपनी के लिए जगह बची है। रविवार तीन अगस्त तक धुरियापार में प्लॉट के लिए कंपनियां आवेदन कर सकती हैं। इसी सप्ताह में प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
पेप्सिको के बगल में लगेगी कोकाकोला की फैक्टरी
शीतल पेय पदार्थ बनाने वाली अग्रणी कंपनी कोकाकोला भी गीडा में बाटलिंग प्लांट लगाएगी। इसके लिए कंपनी की तरफ से करीब 50 एकड़ जमीन की मांग की गई है। कंपनी ने पहले यहां केवल प्लास्टिक रिसाइकिलिंग कर बोतल बनाने के लिए अपनी एक अन्य फर्म के जरिये पांच एकड़ जमीन की मांग की थी। अब कंपनी यहां बाटलिंग प्लांट भी लगाएगी। पेप्सिको के बाद कोकाकोला के भी गोरखपुर में इकाई स्थापना के बाद यह औद्योगिक क्षेत्र शीतल पेय पदार्थ उत्पादन के मामलों में भी देश का महत्वपूर्ण स्थान बन जाएगा। पांच अगस्त को प्लॉट आवंटन के लिए निवेशकों का साक्षात्कार होगा। इसके बाद प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अदाणी समूह करीब 1000 करोड़ का करेगा निवेश
धुरियापार में अदाणी समूह करीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। यहां अंबुजा सीमेंट की इकाई लगेगी। इस फैक्टरी से करीब 2000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इसके अलावा लगभग तीन हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इस तरह करीब पांच हजार लोग सीधे तौर पर इस फैक्टरी से लाभान्वित होंगे। फैक्टरी स्थापित करने के लिए इस ग्रुप के अधिकारी करीब एक साल से गीडा प्रशासन के संपर्क में हैं। बता दें कि वर्तमान में सहजनवां में गैलेंट समूह सीमेंट का उत्पादन कर रहा है। जेपी सीमेंट की फैक्टरी लगने के बाद गोरखपुर सीमेंट उत्पादन के लिए जाना जाएगा।

धुरियापार के नए बन रहे औद्योगिक क्षेत्र के लिए अदाणी समूह ने अंबुजा सीमेंट की फैक्टरी और केयान ग्रुप ने श्रेयांश डिस्टिलरी के लिए 50-50 एकड़ जमीन मांगी है। इसके अलावा कोकाकोला ने गीडा क्षेत्र में बाटलिंग प्लांट के लिए 50 एकड़ जमीन की मांग की है। तीनों कंपनियों को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए इसी सप्ताह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
-अनुज मलिक, सीईओ गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed