{"_id":"66eb7fca3d43a39cf9053879","slug":"gorakhpur-news-grabbed-five-lakh-rupees-in-the-name-of-jobproposes-smuggling-of-drugs-on-demand-of-return-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-688807-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकरी के नाम पर पांच लाख हड़पे..वापस मांगने पर ड्रग्स तस्करी का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकरी के नाम पर पांच लाख हड़पे..वापस मांगने पर ड्रग्स तस्करी का प्रस्ताव
विज्ञापन
गोरखपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर एम्स क्षेत्र के बहरामपुर निवासी एक युवक से केरल के एक व्यक्ति ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर उसने ड्रग्स की तस्करी में उसके साथ काम करने का प्रस्ताव दिया। पीड़ित की तहरीर पर एम्स पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहरामपुर निवासी आशीष कुमार ने मंगलवार को एम्स थाने में धोखाधड़ी की तहरीर दी। आशीष के अनुसार, वह मध्य पूर्वी देशों में नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी को लेकर उसकी बातचीत केरल राज्य के कोझिकोड शहर के थिरुवन्नूर पन्नियांकरा निवासी सनीर अहमद पुलियाली से हुई। सनीर ने खुद को चंदन की लकड़ी के तेल की कंपनी का मालिक बताया था। उसने बताया कि उसकी केरल में कंपनी है और वह कई वर्ष से यह कारोबार कर रहा है। उसने भरोसा दिया कि वह उसे अच्छी नौकरी दिलवा देगा। इसके लिए पांच लाख रुपये जमा करने होंगे।
आशीष ने नौकरी की उम्मीद में सनीर को पांच लाख रुपये दे दिए। कई महीने बीत जाने के बाद भी जब आशीष को नौकरी नहीं मिली तो उसने सनीर से बात की। आशीष के अनुसार, नौकरी की बात पर सनीर इधर-उधर टरकाने लगा। तब उसे कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ। जब उसने सनीर के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह कई लोगों के साथ नौकरी के नाम पर ठगी कर चुका है। तब उसने उससे अपने रुपये मांगने शुरू कर दिये। आशीष का आरोप है कि सनीर ने उसे रुपये के बदले अपने साथ ड्रग्स की तस्करी करने का ऑफर दिया। उसने कहा कि थोड़े ही दिनों में वह बहुत पैसा कमा लेगा। इस पर आशीष ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया और एम्स थाने में तहरीर दी।