फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Governor will meet trainee women recruits todayGorakhpur News: Governor will meet trainee women recruits today

Gorakhpur News: आज प्रशिक्षु महिला रिक्रूट्स से मिलेंगी राज्यपाल

Tue, 26 Aug 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Governor will meet trainee women recruits todayGorakhpur News: Governor will meet trainee women recruits today
गोरखपुर। प्रशिक्षु महिला सिपाहियों के हंगामे के बाद से प्रदेशभर में चर्चा में आए 26वीं वाहिनी पीएसी आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) में मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जाएंगी। राज्यपाल का कार्यक्रम प्रस्तावित होने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार देर शाम राजभवन से सुरक्षा अधिकारियों ने पीएसी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था संभाल लिया। इधर, अचानक कार्यक्रम प्रस्तावित होने के बाद पीएसी परिसर में तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

राज्यपाल सोमवार दोपहर से मंगलवार दोपहर बाद तक गोरखपुर में आ गई। सोमवार को डीडीयू विश्वविद्यालय गोरखपुर और मंगलवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत है। सोमवार को गोरखपुर में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे राज्यपाल पीएसी आरटीसी जाएंगी। वे परिसर का भ्रमण करने के बाद प्रशिक्षण ले रहीं रिक्रूट्स से भी मिलेंगी। बता दें कि पीएसी गेट पर पिछले महीने हुए हंगामे के बाद सेनानायक व आरटीसी प्रभारी को हटाते हुए प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई थी। पीएसी सेनानायक के मुताबिक, पीएसी भ्रमण की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सुरक्षा से जुड़े सारे प्रबंध किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed