{"_id":"67dc70a2806e8fff050ebfa2","slug":"gorakhpur-news-goraksha-enclave-preparations-underway-to-recover-money-from-allottees-who-have-made-full-payment-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-876060-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरक्ष एन्क्लेव: पूरा भुगतान कर चुके आवंटियों से वसूली की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरक्ष एन्क्लेव: पूरा भुगतान कर चुके आवंटियों से वसूली की तैयारी
विज्ञापन
कीमत तय करने के लिए गठित हुई समिति
निर्माण लागत बढ़ने से बढ़ गई गोरक्ष इन्क्लेव के फ्लैटों की कीमत
पहले भुगतान कर चुके लोगों से भी बढ़ी हुई कीमत वसूलने की है तैयारी
गोरखपुर। जीडीए ने गोरक्ष इन्क्लेव ग्रुप हाउसिंग आवासीय योजना के फ्लैटों की कीमत में अब पांच से छह प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। जबकि इसके तमाम आवंटी करीब ढाई साल पहले ही फ्लैट की कीमत भुगतान कर चुके हैं। आवंटियों की आपत्ति के बाद बढ़ी कीमतों में राहत देने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। सात दिन के अंदर यह समिति अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके बाद बढ़ी कीमतों के मामले में निर्णय लिया जाएगा।
प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने आठ सदस्यीय कमेटी गठित कर दिया है। इस कमेटी में सचिव यूपी सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि ओएसडी प्रखर उत्तम, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन, सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह, सहायक संपत्ति अधिकारी सत्येंद्र सिंह, अवर अभियंता आज्ञा राम वर्मा और लिपिक चंद्रिका प्रसाद को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह कमेटी आवंटियों की शिकायतों और उनकी मांगों पर विचार कर प्राधिकरण को उचित सुझाव देगी।
गोरक्ष इन्क्लेव ग्रुप हाउसिंग आवासीय योजना के आवंटियों ने आवंटित फ्लैटों की पूर्व निर्धारित लागत का एकमुश्त भुगतान 31 अगस्त 2022 तक कर दिया था, लेकिन परियोजना अब भी निर्माणाधीन है। इधर बढ़ी हुई लागत के आधार पर फ्लैटों की कीमतें बढ़ा दी गईं। आवंटियों का यह भी कहना है कि उन्होंने जो एकमुश्त भुगतान किया, वह प्राधिकरण के बैंक खाते में हैं जिससे उसे ब्याज भी मिल रहा है। आवंटियों ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि परियोजना प्रारंभ के समय जीएसटी दर 12 फीसदी थी, जबकि जुलाई 2022 से इसे बढ़ा कर 18 फीसदी कर दिया गया। इससे भवनों की अंतिम लागत में वृद्धि हो रही है। आवंटियों की मांग है कि जिन्होंने समय से भुगतान कर दिया, उन्हें इस वृद्धि से राहत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
--