{"_id":"68bdefc38657d1ae9006d8c0","slug":"gorakhpur-news-gorakhpurs-roads-will-be-smart-work-will-start-soon-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1063485-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्मार्ट होंगी गोरखपुर की सड़कें, जल्द शुरू होंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्मार्ट होंगी गोरखपुर की सड़कें, जल्द शुरू होंगे कार्य
विज्ञापन
शास्त्री चौक से छात्रसंघ चौक तक पहले चरण में होगा निर्माण
गोरखपुर। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के तहत गोरखपुर की 4000 मीटर लंबी सड़कें अब स्मार्ट रूप लेंगी। योजना के दूसरे चरण में 53.68 करोड़ की लागत से शास्त्री चौक से छात्रसंघ चौक तक सड़क का कार्य सबसे पहले शुरू होगा। रविवार को यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए नगर निगम, जलकल, जीडीए, यूपीपीसीएल, जियो, बीएसएनएल, ट्रैफिक पुलिस समेत सभी संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त सर्वेक्षण किया।
पहले चरण में शास्त्री चौक से अंबेडकर चौक होते हुए छात्रसंघ चौक तक के मार्ग को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा अन्य मार्गों में कचहरी चौराहा से काली मंदिर, आंबेडकर चौक से ऐश्प्रा तिराहा, हरिओम नगर से टाउनहॉल तथा शिवाय होटल से गणेश चौक तक की सड़कों को भी स्मार्ट बनाया जाएगा। यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर भूमिगत बिजली लाइनों के ट्रेंच निर्माण पर सहमति बनी है। इससे भविष्य में विद्युत फॉल्ट सुधारना आसान होगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने स्पष्ट किया कि इन सड़कों को अगले 15 वर्षों तक नहीं खोदा जाएगा, इसलिए सभी विभाग भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।
गैस पाइपलाइन बिछाने, अतिक्रमण हटाने, और टेलीकॉम कंपनियों को ओएफसी योजनाएं साझा करने के निर्देश भी दिए गए। संयुक्त प्रयासों से परियोजना को समयबद्ध पूरा करने की तैयारी है। निर्माण कार्य की अवधि 15 माह तय की गई है, जो नवंबर 2026 तक पूरी होने की संभावना है।