फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Gorakhpur tops the state in Nutrition Fortnight

Gorakhpur News: पोषण पखवाड़ा में गोरखपुर प्रदेश में अव्वल

Tue, 29 Apr 2025 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Gorakhpur tops the state in Nutrition Fortnight
आठ से 22 अप्रैल तक मनाया गया था पखवाड़ा, जिले ने 2.09 लाख को किया जागरूक
विज्ञापन

वाराणसी दूसरे स्थान पर, तीसरे पर देवरिया, चौथे पर अलीगढ़ और पांचवें पर महाराजगंज
गोरखपुर। आठ से 22 अप्रैल तक आयोजित पोषण पखवाड़ा में गोरखपुर जिले को विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के चलते प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर वाराणसी, तीसरे पर देवरिया, चौथे पर अलीगढ़ और पांचवें पर महाराजगंज है।
जिले के 4,244 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आठ से 22 अप्रैल तक राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा मनाया गया। इसके तहत विभिन्न पोषण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें वजन दिवस, सैनिटेशन, पोषण रैली, पोषण रंगोली, गृह भ्रमण, पोषण मेल, एनीमिया शिविर, समुदाय आधारित गतिविधियां, प्रभात फेरी, कुपोषित बच्चों की देखभाल, गर्भवती व धात्री माताओं की देखभाल और विभिन्न रैलियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव कुमार मिश्रा ने बताया कि पोषण पखवाड़ा में पूरे प्रदेश में गोरखपुर जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में गोरखपुर ने 2,09,475, वाराणसी ने 2,01,783, देवरिया ने 2,00,944, अलीगढ़ ने 1,59,211 और महाराजगंज ने 13,55,198 लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed