फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News

Gorakhpur News: अपर सत्र न्यायाधीश ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News
निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी के निर्देश पर शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए जेल अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
अपर सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पाकशाला, पाठशाला, नव निर्मित महिला बैरक, पुरुष बैरक चिकित्सालय व लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया। कमियों के सुधार के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। साथ ही साथ जिला कारागार में निरुद्ध पुरुष एवं महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों एवं अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी कैंपेन के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वह बीमार सभी बंदियों का विशेष रूप से ध्यान रखें। नियमित रूप से बैरक कि साफ-सफाई करवाते रहे। जिन बंदी के पास अधिवक्ता नहीं है या ऐसे बंदी जो जमानतदार के अभाव में अभी तक जेल में निरुद्ध है, उनका प्रार्थना पत्र तैयार कराकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में उपलब्ध कराए, जिससे उनके मुकदमे में अधिवक्ता नियुक्त हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ साथ वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जेलर, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम डिप्टी जेलर, जेल विजिटर, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed