{"_id":"6aa079a9ef9b1c43000d0afc","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1056-1445117-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 15 हजार की इनामी महिला गैंगस्टर गिरफ्तार, भेजी गई जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 15 हजार की इनामी महिला गैंगस्टर गिरफ्तार, भेजी गई जेल
Wed, 09 Sep 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट चौकी के सामने से दबोची गई गोरखपुर की रहने वाली शातिर प्रिया देवी
भिटौली। वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रही 15 हजार रुपये की इनामी अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रिया देवी (34) निवासिनी लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने अभियुक्त को सात सितंबर को शाम 5.40 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र के कलक्ट्रेट चौकी के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक प्रिया देवी शातिर किस्म की अपराधी है। उसके खिलाफ भिटौली थाने में गैंगस्टर एक्ट और वाहन चोरी सहित तीन प्राथमिकी दर्ज है। उस पर पुलिस ने 15,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं, वह फरार चल रही थी और उसके ऊपर 15000 का इनाम भी था। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।