{"_id":"684342bcbe45bd99810fce5e","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-962751-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिजली चोरी के केस के बाद महिला के साथ साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिजली चोरी के केस के बाद महिला के साथ साइबर ठगी
विज्ञापन
महिला को क्यूआर कोड भेजकर तीन बार में 70 हजार रुपये ले लिए
गोरखपुर। बिजली चोरी का केस दर्ज होने के बाद एक महिला के साथ साइबर ठगी हो गई। साइबर ठग ने मामले को रफा-दफा करने के लिए कौड़ीराम के रानीपुर की महिला को क्यूआर कोड भेजकर तीन बार में 70 हजार रुपये ले लिए। एंटी थेफ्ट बिजली थाना बुलाकर रसीद देने को कहा, वहां पहुंचने पर पता चला कि महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, 10 मई को जेई ने बिजली चोरी का केस दर्ज कराया था। 13 मई को गांव के एक व्यक्ति के पास मोबाइल नंबर 8718890046 से कॉल आई। उसने बताया कि दरोगा अजय शर्मा बोल रहा है। उनसे महिला के घरवालों का नंबर लिया। इसके बाद महिला को फोन कर उससे बातचीत कर मामले को रफा-दफा करने के लिए तीन बार में 70 हजार रुपये वसूले। इसके लिए उसने क्यूआर कोड भी भेजा। जब महिला ने रसीद कही बात कही तो जालसाज ने मोहद्दीपुर में एंटी थेफ्ट बिजली थाना पर बुलाया। यहां जाने पर पता चला कि अजय शर्मा नाम का कोई दरोगा नहीं है। पुलिस वालों ने नंबर पर साइबर ठग से बात की तो उसने रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। उनकी बहस भी हुई।
कौड़ीराम के अधिशासी अभियंता संतोष तिवारी ने कहा कि लोगों को सजग रहना चाहिए। एक महिला के साइबर ठगों का शिकार बनने की जानकारी हुई है।