फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news

Gorakhpur News: मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर 15 लाख के फोन ले गए

Mon, 17 Aug 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- शाहपुर इलाके का मामला, सीसीटीवी कैमरे में मुंह बांधे चोरों की तस्वीर कैद, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के पिपराइच रोड स्थित पादरी बाजार में शनिवार भोर में चार बजे चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाया। दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने करीब 15 लाख रुपये कीमत के 34 मोबाइल फोन के साथ 50 हजार रुपये उड़ा दिए। वारदात के समय सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था ताकि उनकी पहचान न हो सके। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के पादरी बाजार बैंक कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार सिंह ने घर के पास पिपराइच रोड पर पीजीएस एंटरप्राइजेज के नाम से वीवो कंपनी का मोबाइल शोरूम खोल रखा है। पीड़ित अभिषेक ने बताया कि शनिवार भोर मे चार बजे दो-तीन चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। वे दुकान में रखे करीब 34 मोबाइल फोन और अन्य सामान के साथ काउंटर में रखे 50 हजार रुपये नकदी भी उठा ले गए। सुबह आठ बजे दुकान पर पहुंचने पर दुकान का ताला टूटा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने शाहपुर पुलिस को तहरीर भी दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed