फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी पहुंचे संघ प्रमुख, अब दो दिन चिंतन-मंथन

Sun, 15 Feb 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
आज सामाजिक सद्भाव बैठक और प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित करेंगे डॉ. मोहन भागवत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार शाम गोरक्षनगरी पहुंचे। एयरपोर्ट से वह सीधे राजेंद्रनगर स्थित संघ कार्यालय माधवधाम पहुंचे और वहां प्रांत प्रचारकों से मुलाकात कर कार्यक्रमों पर चर्चा की। संघ प्रमुख तीन दिवसीय प्रवास में चार कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रविवार को सामाजिक सद्भाव बैठक और प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित करेंगे।

संघ प्रमुख शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली की फ्लाइट से आए। एयरपोर्ट पर प्रांत प्रचारक रमेश, गोरक्ष प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल सहित कई पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह संघ कार्यालय पहुंचे, जहां आरएसएस के पदाधिकारियों से शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रमों पर चर्चा की। संघ प्रमुख रविवार सुबह संघ कार्यालय में लगने वाली शाखा में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रचार विभाग के मुताबिक, संघ प्रमुख रविवार सुबह 9:30 बजे से सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित करेंगे, जिसमें पूरे प्रांत से विभिन्न जाति, वर्गों और सामाजिक सद्भाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रमुख सामाजिक लोग शामिल होंगे। इसी दिन अपराह्न 3:00 बजे से आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में शामिल होंगे, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख जन सम्मिलित होंगे। संगोष्ठी में समाज के विविध घटकों के बीच पारस्परिक विश्वास, समन्वय और सहयोग को सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवास के तीसरे दिन 16 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में शताब्दी वर्ष के अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा और आगे होने वाले कार्यक्रम की योजना-रचना पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला टोली, विभाग टोली और प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

इसी दिन शाम पांच बजे सरसंघचालक कुटुंब स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कुटुंब प्रबोधन का विषय कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के बीच रखेंगे। इसमें महानगर, जिला और प्रांत कार्यकारिणी के पदाधिकारी और उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहेंगे। रात में वह गोरखपुर से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed