{"_id":"698f957ae28ab9a8380722e2","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1229120-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोलवलकर ने संघ को वटवृक्ष के रूप में विकसित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोलवलकर ने संघ को वटवृक्ष के रूप में विकसित किया
विज्ञापन
- आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिवराव गोलवलकर की मनी जयंती
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा कि डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की ओर से लगाए गए संघ के बीज को वटवृक्ष के रूप में विकसित करने का कार्य माधव सदाशिवराव गोलवलकर ने किया। उन्होंने संघ के बीज को संरक्षित और पोषित किया।
वह आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को माधव धाम में आयोजित कार्यक्रम को संबांधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में अवतरित हजारों महाविभूतियों में से एक गुरु गोलवलकर भी थे। आज संघ के जितने भी आनुषंगिक संगठन कार्य कर रहे हैं, वे सभी उनकी दूरदृष्टि का परिणाम हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्ष कनकेश्वरी गिरि ने कहा कि जिस निष्ठा और समर्पण भाव से आरएसएस विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है, उसे निरंतर आगे बढ़ाते रहने की आवश्यकता है। गोलवलकर की जयंती के अवसर पर सुबह सुंदरकांड पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। साथ ही उनके जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, प्रांत प्रचारक रमेश, प्रांत प्रचारक प्रमुख अवधेश, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, जन कल्याण न्यास के सचिव अवधेश चौरसिया, प्रांत प्रचार प्रमुख सुशील, अभिषेक चटर्जी, विद्या भूषण पांडेय, राजाराम व राजेश आदि उपस्थित रहे।