फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news

Gorakhpur News: किशोरी से दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने शुरू की मानव तस्करी एंगल पर जांच

Fri, 13 Feb 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- किशोरी को होटल और स्पा सेंटर में बेचने की बात आई थी सामने, पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र से लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी के साथ होटल और स्पा सेंटरों में दुष्कर्म के मामले में अब मानव तस्करी का एंगल सामने आया है। पीड़िता ने न्यायालय में अपने बयान में बताया कि उसे नौसड़ के एक होटल में बेचने की योजना बनाई जा रही थी और वहां उसके सौदे की भी बात तय की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है।
जानकारी के अनुसार, किशोरी एक जनवरी को घर से निकली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह इंस्टाग्राम पर बने एक युवक के संपर्क में थी। युवक के बुलावे पर किशोरी शहर के एक होटल तक गई, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे एक होटल से दूसरे होटल और फिर अलग-अलग स्पा सेंटरों में रखा गया। बड़हलगंज स्थित स्पा सेंटर से उसे शहर के बेतियाहाता इलाके में लाया गया, जहां आगे की साजिश की जा रही थी।
विज्ञापन

पीड़िता के बयान के अनुसार, नौसड़ के होटल में कुछ लोगों के बीच उसे शिफ्ट करने की बातचीत हुई और पैसों का लेनदेन तय किया जा रहा था। किशोरी की तबीयत बिगड़ने के कारण साजिश पूरी नहीं हो सकी। पुलिस को सर्विलांस लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 22 जनवरी को किशोरी को सुरक्षित खोज लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इस मामले में होटल मालिक अभय उर्फ धीरेंद्र सिंह, होटल मैनेजर आदर्श पांडेय, स्पा सेंटर मैनेजर अंकित कुमार, सोशल मीडिया संपर्क में आया युवक, महराजगंज की सिमरन समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि कुछ अन्य युवक भी किशोरी के होटल और स्पा में रहने के दौरान पहुंचे थे। उनकी पहचान सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर की गई है और तलाश जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब इस मामले में मानव तस्करी, संगठित अपराध और साजिश की धाराओं पर भी विचार किया जा रहा है। होटल और स्पा सेंटरों के रिकॉर्ड, रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और बैंक लेनदेन की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं पहले भी इसी तरह की वारदात तो नहीं हुई। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed