{"_id":"68bc9f2ba3a20de55a0875b6","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1062314-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आदर्श ने तुफैल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आदर्श ने तुफैल को हराया
विज्ञापन
ब्रेन चेस क्लासिकल टूर्नामेंट की हुई शुरूआत
गोरखपुर। गोरखपुर जिला शतरंज संघ से संबंद्ध ब्रेन चेस एकेडमी की ओर से प्रथम ब्रेन चेस क्लासिकल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को महावीर छपरा स्थित एक स्कूल में किया गया। सीनियर आयु वर्ग में आदर्श कुमार गुप्ता ने अपने से कहीं ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी तुफैल अहमद को हरा दिया।
प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय खिलाड़ी आर्यांश के साथ चेस बोर्ड मे पहली चाल चलकर की। प्रतियोगिता के पहले दिन दो चक्रों की समाप्ति के बाद अंडर-11 आयु वर्ग में वरियता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपने मैच आसानी से जीत लिए। दो चक्रों की समाप्ति के बाद आर्यन कुमार, आर्यांश, आरूष सिंह, अनंत उपाघ्याय, अनुराग मौर्या दो अंक बनाकर प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
वहीं अन्य मैचों में सभी वरियता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्धद्धियों को आसानी से हराकर पूरे अंक अर्जित किए। दो चक्रों के बाद रवि कुमार गौतम, शशि प्रकाश, रक्षित शेखर द्विवेदी, आर्यांश सिंह, संजय सिंह, आदित्य कुमार गुप्ता, दीपांजलि श्रीवास्तव दो अंक बनाकर चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को विद्यालय के डायरेक्टर जितेंद्र श्रीवास्तव व सचिव वीके श्रीवास्तव ने बेहतर खेल के लिए बधाई दी। आयोजक नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 70 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें 11 फिडे रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं। इस मौके पर जिला शतरंज संघ से सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता पांच चक्रों में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में कुल 10 से प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।
पहले दिन प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य सत्येन्द्र कुमार श्रीवास्वत, अवध नरेश पांडे, सलाउद्दीन अंसारी, विक्टर जॉन, संदीप कुमार श्रीवास्तव, रीता यादव, जूली रावत आदि का सराहनीय योगदान रहा।