फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur Mahotsav starts from today, glimpse of Mahakumbh will be seen in the presentations

Gorakhpur News: गोरखपुर महोत्सव का आगाज आज से, प्रस्तुतियों में दिखेगी महाकुंभ की झलक

Fri, 10 Jan 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur Mahotsav starts from today, glimpse of Mahakumbh will be seen in the presentations
पर्यटन मंत्री करेंगे उद्घाटन, 12 को औपचारिक समापन समारोह में मिलेगा मुख्यमंत्री का सानिध्य
विज्ञापन

देर शाम सज गए पंडाल व स्टॉल, प्रदर्शनी लगाने के लिए दूर-दराज से पहुंचे लोग
जुबिन नौटियाल आज देंगे प्रस्तुति

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार से तारामंडल के चंपा देवी पार्क में हो रहा है। प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव में इस बार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में महाकुंभ की झलक देखने को मिलेगी। शुक्रवार देर शाम बॉलीवुड कलाकार जुबिन नौटियाल लोगों का मनोरंजन करेंगे। इतिहास और विकास के संगम पर साल दर साल गोरखपुर की ब्रांडिंग का बड़ा मंच गोरखपुर महोत्सव बन रहा है। शिल्प मेला 16 जनवरी तक चलेगा।

महोत्सव में दूर-दराज से शिल्पकार व दुकानदार पहुंचकर अपने-अपने स्टॉल लगाए दिए हैं। सरकारी स्टाॅल भी लगाए गए हैं। महोत्सव का मुख्य मंच मंदिर की तरह बनाया गया है। यह अलग ही आभा बिखेर रही है। बृहस्पतिवार देर शाम सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। यहां इस बार लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जहां लोग खरीदारी के साथ-साथ सेल्फी भी ले सकेंगे। समापन समारोह में 12 जनवरी (रविवार) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सानिध्य प्राप्त होगा।
विज्ञापन


महोत्सव समिति के सचिव रवींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि उद्धाटन अवसर पर मुख्य मंच से समीक्षा शर्मा गणेश वंदना कथक और गुरु गोरखनाथ पर बैले की प्रस्तुति की देंगी। इसी क्रम में रंगकर्मी मानवेंद्र त्रिपाठी महाकुंभ पर आधारित लघु नाटक का मंचन करेंगे। इसके अलावा दिन में स्थानीय कलाकारों को सांस्कृतिक प्रस्तुति का अवसर दिया जाएगा। 10 से 12 जनवरी तक प्रतिनिधि योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नाटकों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। इस दौरान निमंत्रण, हरिश्चंद्र तारामती, वसीयत, एक था गधा, अलहदाद खान, महारथी, रावण अभी जिंदा है जैसे नाटकों की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी कार्यक्रम इंटरनेट मीडिया के जरिये लाइव देखे जा सकेंगे। देर शाम सांसद रवि किशन ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
--
विज्ञानी प्रदर्शनी का रहेगा विशेष आकर्षण

विज्ञानी प्रदर्शनी में विज्ञान का चमत्कार देखने को मिलेगा। मानव रोबोट प्रदर्शनी लोगों का अभिनंदन करेगा। प्रदर्शनी के संचालन क्षेत्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी केंद्र के वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदेश भर के 1500 नवाचारी अपने विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे। विज्ञान बस, मोबाइल नक्षत्रशाला और दूरबीन से नक्षत्रदर्शन विज्ञान प्रदर्शनी का अन्य आकर्षण होंगे।
--
महोत्सव के अन्य आकर्षण
- शिल्प मेला
- सरस मेला
- गुरु गोरक्षनाथ के जीवन पर आधारित सचल प्रदर्शनी
- स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी
- नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से आयोजित पुस्तक मेला

- कृषि विभाग की ओर से आयोजित कृषि प्रदर्शनी

- प्रदेश भर के ओडीओपी का प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed