{"_id":"67b0ef7a25e3c08e6b00a049","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-in-final-after-defeating-gopalganj-8-7-in-tiebreaker-gorakhpur-news-c-7-gkp1046-842097-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टाईब्रेकर में गोपालगंज को 8-7 से हराकर गोरखपुर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टाईब्रेकर में गोपालगंज को 8-7 से हराकर गोरखपुर फाइनल में
विज्ञापन
46वीं ऑल इंडिया फुटबाॅल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल
गुरवलिया बाजार। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजा पाकड़ के सीताराम चौराहा खेल मैदान में संजय स्पोर्टिंग क्लब बरवा राजा पाकड़ के तत्वावधान में आयोजित 46वीं ऑल इंडिया फुटबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर ने गोपालगंज को 8-7 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
शनिवार को खेल समाप्त होने तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद निर्णय टाईब्रेकर के जरिए हुआ। पहले चक्र में दोनों टीमों ने पांच-पांच गोल कर फिर मुकाबला बराबरी पा ला दिया। इसके बाद दूसरे चक्र का टाईब्रेकर शुरू हुआ। इसमें गोरखपुर के खिलाड़ियों ने तीन गोल दागे तो गोपालगंज के खिलाड़ी दो गोल ही कर सके। इस प्रकार 8-7 से गोरखपुर ने मुकाबला जीतकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। रविवार को देवरिया व गोरखपुर के बीच फाइनल मैच होगा।
इसके पूर्व खेल का शुभारंभ अनिल गुप्ता, रंजन सिंह व उमेश पासवान ने किया। मुख्य निर्णायक खुर्शेद आलम, लाइनमैन ज्ञान प्रकाश चौहान व प्रभात मिश्र तथा महमूद अंसारी ने कमेंट्री की। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष व प्रधान मुन्नीलाल गोंड, प्रधानगण अशोक पाल, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा और अजय निगम आदि मौजूद रहे।