फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur-Bahraich Express will run from Payagpur and Varanasi-Bahraich Express will run from Gonda

Gorakhpur News: पयागपुर से गोरखपुर-बहराइच और गोंडा से चलेगी वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस

Fri, 13 Jun 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur-Bahraich Express will run from Payagpur and Varanasi-Bahraich Express will run from Gonda
बहराइच यार्ड में काम के चलते लिया गया 16 से 21 जून तक यातायात ब्लॉक
विज्ञापन

गोरखपुर। बहराइच-नानपारा रेल लाइन के आमान परिवर्तन के संबंध में प्री कमीशनिंग कार्य के लिए बहराइच यार्ड में 16 से 21 जून तक यातायात ब्लॉक लिया गया है। 20 और 21 जून को मुख्य संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे। इसके चलते रेल प्रशासन ने 10 ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों से चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
- वाराणसी से 16 से 19 जून तक चलने वाली 14213 वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस, बहराइच के स्थान पर गोंडा तक जाएगी, यह गाड़ी गोंडा-बहराइच के बीच नहीं चलेगी।
- बहराइच से 17 से 20 जून तक चलने वाली 14214 बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस, बहराइच के स्थान पर गोंडा से चलाई जाएगी। यह गाड़ी बहराइच-गोंडा के बीच नहीं चलेगी।
- गोरखपुर से 16 से 21 जून तक चलने वाली 05131 गोरखपुर-बहराइच विशेष गाड़ी, बहराइच के स्थान पर पयागपुर तक जाएगी। यह गाड़ी पयागपुर-बहराइच के मध्य बीच चलेगी।
विज्ञापन

- बहराइच से 16 से 21 जून तक चलने वाली 05132 बहराइच-गोरखपुर विशेष गाड़ी, बहराइच के स्थान पर पयागपुर से चलाई जाएगी। यह गाड़ी बहराइच-पयागपुर के बीच नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोंडा से 17 से 19 जून तक चलने वाली 75109 गोंडा-बहराइच डेमू गाड़ी, बहराइच के स्थान पर चिलवरिया तक चलेगी। यह गाड़ी चिलवरिया-बहराइच के बीच नहीं चलेगी।
- बहराइच से 17 से 19 जून तक चलने वाली 75110 बहराइच-गोंडा डेमू गाड़ी, बहराइच के स्थान पर चिलवरिया से चलाई जाएगी। यह गाड़ी बहराइच-चिलवरिया के बीच निरस्त रहेगी।
- गोंडा से 16 से 19 जून तक चलने वाली 75111 गोंडा-बहराइच डेमू गाड़ी, बहराइच के स्थान पर चिलवरिया तक चलेगी। यह गाड़ी चिलवरिया-बहराइच के बीच नहीं चलेगी।
- बहराइच से 16 से 19 जून तक चलने वाली 75112 बहराइच-गोंडा डेमू गाड़ी, बहराइच के स्थान पर चिलवरिया से चलाई जायेगी। यह गाड़ी बहराइच-चिलवरिया के बीच नहीं चलेगी।

- गोंडा से 16 से 19 जून तक चलने वाली 75113 गोंडा-बहराइच डेमू गाड़ी, बहराइच के स्थान पर चिलवरिया तक जाएगी। यह गाड़ी चिलवरिया-बहराइच के बीच नहीं चलेगी।
- बहराइच से 16 से 19 जून तक चलने वाली 75114 बहराइच-गोंडा डेमू गाड़ी, बहराइच के स्थान पर चिलवरिया से चलाई जाएगी। यह गाड़ी बहराइच-चिलवरिया के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed