फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur and Deoria declared joint winners in hockey competition

Gorakhpur News: हॉकी प्रतियोगिता में गोरखपुर और देवरिया संयुक्त रूप से विजेता घोषित

Tue, 26 Aug 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur and Deoria declared joint winners in hockey competition
माध्यमिक विद्यालयीय मण्डलीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयीय मण्डलीय बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन एमएसआई इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता में देवरिया और गोरखपुर की टीमों ने संयुक्त रूप से जीत हासिल की। अंडर-14 और अंडर-19 के मैचों में गोरखपुर और देवरिया दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया है।

अंडर-14 बालक वर्ग में गोरखपुर और देवरिया के बीच खेले गए मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। खेल की समाप्ति पर दोनों टीमें दो-दो गोल से बराबरी पर रहीं। इस तरह से दोनों टीमों को संयुक्त रूप विजेता घोषित किया गया। अंडर-17 बालक वर्ग में गोरखपुर ने देवरिया को 6-0 से पराजित करके ट्रॉफी जीती। अंडर-19 बालक वर्ग में गोरखपुर और देवरिया की टीम संयुक्त रूप से विजेता बनीं। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य और जनपदीय के क्रीड़ा समिति के पूर्व सचिव जफर अहमद खान ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल वितरित किया। इस अवसर पर मण्डलीय क्रीड़ा सचिव डॉक्टर अरुणेंद्र राय, रेहान तसनीम, नियाज अहमद, शाहिद नबी, मोहम्मद रेहान, नौशाद हुसैन, अभय प्रताप सिंह, आलोक श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed