{"_id":"68094205b8af3eee1a0fd60c","slug":"gorakhpur-news-gorakhdham-and-raptisagar-express-will-not-come-to-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-911490-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर नहीं आएगी गोरखधाम और राप्तीसागर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर नहीं आएगी गोरखधाम और राप्तीसागर एक्सप्रेस
विज्ञापन
देवरिया में यात्रा समाप्त करेगी चौरीचौरा और एलटीटी एक्सप्रेस
समय को पुनर्निधारित और नियंत्रित कर चलाई जाएंगी कई ट्रेनें
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण को लेकर में किए जा रहे नॉन इंटरलॉक कार्य के दौरान टेस्टिंग ब्लॉक दिए जाने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए लंबी दूरी की गाड़ियों को निरस्तीकरण से बचाने के लिए गाड़ियों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। तिरूवनन्तपुरम से 27 और 29 को चलने वाली राप्तीसागर और 26 को बठिंडा से चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस गोरखपुर आने की जगह बस्ती में ही यात्रा समाप्त करेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर अनवरगंज से 26 अप्रैल चौरीचौरा एक्सप्रेस और 27 को लोक मान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली एलटीटी एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर देवरिया सदर में यात्रा समाप्त करेगी। 26 का आनंद विहार से चलने वाली आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल में यात्रा समाप्त करेगी।
नियंत्रित कर चलाई जाएगी ये ट्रेनें : डिब्रूगढ़ से 01 मई को चलने वाली डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, जम्मूतवी से दो मई को चलने वाली जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
पुनर्निधारित किया गया समय : बरौनी से 27 अप्रैल को चलने वाली बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस बरौनी से पांच घंटा, दरभंगा से 27 को चलने वाली बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस पांच घंटे और 30 को 01 घंटा 30 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। सहरसा से चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहरसा से 27 को चार घंटा और 30 को वाराणसी मंडल पर 01 घंटा 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। बरौनी से चलने वाली बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 27 को चार घंटा और 30 अप्रैल को दो घंटा 30 मिनट व दो मई को 05.00 घंटा, हावड़ा से चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस हावड़ा से 26 अप्रैल को चार घंटा, एक मई छह घंटा और दो मई को दो घंटा, मुजफ्फरपुर से चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 27 को तीन घंटा और 30 को दो घंटा, मथुरा जं. से चलने वाली मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस मथुरा जं. से 27 को पांच घंटा और 30 को तीन घंटा, कामाख्या से एक मई को चलने वाली कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस पांच घंटा, मुजफ्फरपुर से दो मई को चलने वाली मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस पांच घंटा, वाराणसी सिटी से दो मई को चलने वाली वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस
चार घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
...............
मार्ग बदलकर चलेंगी ये ट्रेनें
दरभंगा से दो मई को चलने वाली बिहार संपर्कक्रांति, सहरसा से दो मई को चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस गोरखपुर की जगह वाराणसी के रास्ते चलेगी।