फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Godhoiya: Quick response team formed to prevent waterlogging

गोड़धोइया : जलभराव से बचाने के लिए क्विक रिस्पांस टीम गठित

Thu, 29 May 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Godhoiya: Quick response team formed to prevent waterlogging
फातिमा के पास बना जल निगम का कैंप कार्यालय
विज्ञापन

निर्माण स्थल के पास रहकर अधिकारी कर रहे निगरानी
गोरखपुर। गोड़धोइया नाला निर्माण के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कार्यदायी संस्था जल निगम ने क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित कर दी है। साथ ही फातिमा हाॅस्पिटल के पास कैंप कार्यालय भी बना दिया है। यहां जल निगम के अधिकारी लगातार कैंप कर रहे हैं। बरसात के दौरान जल निगम का कैंप कार्यालय क्रियाशील रहेगा।
निर्माणाधीन गोड़धोइया नाला की वजह से नगर निगम के 17 वार्डों के डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित है। कई इलाकों में खोदाई के दौरान मकानों की नींव हिल गई। इसके लिए वहां गर्डर लगाए जा रहे हैं। तेज बारिश में मिट्टी खिसकने का डर है। इसी से राहत दिलाने के लिए क्यूआरटी बनाई गई है। नाला निर्माण से मैत्रीपुरम, तुलसीराम पश्चिमी, शिवपुर, सालिग्रामनगर, शहीद शिव सिंह छेत्री नगर, रेलवे बिछिया कॉलोनी, शाहपुर, विष्णुपुरम, पंडित रामप्रसाद बिस्मिलनगर, बाबा राघवदास नगर, अशोकनगर, गंभीरनाथनगर, नकहा, लोहिया नगर, राप्तीनगर, राम जानकी नगर, शक्तिनगर एवं संत झूलेलाल नगर के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

जल निगम की टीम गोड़धोइया नाला में सफाई से लेकर गर्डर, बैक फिलिंग, कापर डैम हटाने आदि की कार्रवाई कराई कर रही है। बुधवार को अधीक्षण अभियंता रतनसेन सिंह ने जंगल छत्रधारी में नाला के किए जा रहे ड्रेजिंग कार्य का जायजा लिया। साथ ही नाला निर्माण के लिए कापर डैम हटाए जाने की जानकारी ली। बताया कि निर्माणाधीन गोड़धोइया नाला के लिए क्विक रिस्पांस टीम बनाने के साथ पादरी बाजार के पास कैंप कार्यालय बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed