फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Girls were also sent from hookah bar to Lucknow, numbers of 50 girls found from Anirudh's mobile.

Gorakhpur News: हुक्काबार से लखनऊ भी भेजते थे लड़कियां, अनिरुद्ध के मोबाइल से 50 लड़कियों के मिले नंबर

Fri, 17 Jan 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Girls were also sent from hookah bar to Lucknow, numbers of 50 girls found from Anirudh's mobile.
हुक्का बार प्रकरणः भुक्तभोगी किशोरी ने किया खुलासा मगर केस दर्ज करवाने को तैयार नहीं
विज्ञापन


लड़कियों की खरीद-फरोख्त भी करता था संचालक अनिरुद्ध, केस में बढ़ेगी देह व्यापार की भी धारा
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र में गीता वाटिका के पास हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म की जांच कर रही पुलिस ने नए खुलासे भी किए हैं। आरोपी संचालक अनिरुद्ध के मोबाइल से अधिक 50 लड़कियों के नंबर मिले हैं। पता चला है कि लखनऊ तक के हुक्का बार और होटलों में गोरखपुर से वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियों को भेजा जाता था। अब पुलिस मामले में वेश्यावृत्ति की धारा बढ़ाने की तैयारी में है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने की भी तैयारी में हैं, ताकि पूछताछ कर और साक्ष्य जुटाए जा सकें।
उधर, एक और युवती पुलिस के सामने आई है जिसने 25 हजार रुपये महीने लेकर हुक्का बार में आने वाले ग्राहकों को सेवा देने की बात कही है। हालांकि, उसने केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा और होटल मालिक अनुराग सिंह के बैंक खाते की जांच से पता चला कि कई लड़कियों को रुपये भेजे गए हैं। इससे खरीद-फरोख्त के साथ वेश्यावृत्ति की पुष्टि हो रही है। अब पुलिस एक-एक नंबर की जांच कर रही है। पुलिस उन नाबालिग लड़कियों तक पहुंचने की कोशिश में है जिन्हें बरगला कर इस धंधे में उतार दिया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि गोरखपुर के आसपास के जिलों में हुक्का बार के अलावा लखनऊ के हुक्का बार में भी लड़कियों को गोरखपुर से भेजा जाता रहा है।
विज्ञापन




.....

कोट-



पुलिस प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर केस में आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed